टीम इंडिया से बाहर हुआ, चोट के चलते छोड़ना पड़ा IPL 2022- धोनी की टीम में आते ही ठोकी सबसे तेज फिफ्टी

(MI vs CSK):अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) ने आईपीएल 2023(IPL 2023) में अपने पहले मैच में धमाका किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने…

(MI vs CSK):अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) ने आईपीएल 2023(IPL 2023) में अपने पहले मैच में धमाका किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इसी के साथ अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई।

इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना थे जिन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. उन्होंने 2014 IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। Ajinkya Rahane के अलावा, मोइन अली ने भी आईपीएल में सीएसके के लिए 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। उन्होंने 2022 में ऐसा किया था।

Ajinkya Rahane ने अपने अर्धशतक के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने तीन साल बाद IPL में 50 रन पूरे किए हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2020 में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 27 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई की टीम आठवें ओवर में 82 रन पर पहुंच गई।

Ajinkya Rahane हाल ही में अपने करियर के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण उन्हें भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा आईपीएल में भी उनकी हालत खराब है। चोट के कारण वह पूरी तरह से आईपीएल 2022 नहीं खेल सके थे। वह तब केकेआर में थे।

Ajinkya Rahane  ने कैसी बल्लेबाजी की?
रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने छक्के के साथ अपनी पहली बाउंड्री लगाई और जेसन बेहरेनडॉर्फ को छक्का लगाया। गेंद डीप फाइन लेग के ऊपर से निकलकर दर्शकों के बीच जा गिरी. इसके बाद रहाणे ने अरशद खान के ओवर में कहर बरपाया। उन्होंने इस ओवर में 23 रन बनाए। पहली गेंद पर छक्का जड़ा. फिर मैदान के अलग-अलग कोनों में चार चौके जड़े. उन्होंने तीसरा छक्का कैमरून ग्रीन की गेंद पर लगाया.

उन्होंने पीयूष चावला को लगातार दो चौके लगाकर अपनी आईपीएल फिफ्टी पूरी की। सीएसके के लिए पहले मैच में 50 रन पूरे किए। आईपीएल में यह उनकी छठी फ्रेंचाइजी है। वह पहले राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।