Nita Ambani ने ‘रघुपति राघव राजा राम…’ पर अपनी परफॉर्मेंस से किया सबको मंत्रमुग्ध

शुक्रवार की रात मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) का उद्घाटन किया गया. इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और सेलिब्रिटीज ने…

शुक्रवार की रात मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) का उद्घाटन किया गया. इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। इस इवेंट में नीता अंबानी परिवार से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और वर्ल्ड फेमस टॉप मॉडल गिगी हदीद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Nita Ambani  ने अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नीता अंबानी के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नीता अंबानी ने श्रेया घोषाल के ‘रघुपति राघव राजा राम…’ के वर्जन पर भरतनाट्यम डांस किया। उनके डांस का हर कोई कायल हो गया।

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Nita Ambani, जिन्होंने 6 साल की उम्र में अपनी भरतनाट्यम यात्रा शुरू की थी, हमेशा एक नर्तकी का दिल रखती थीं। भव्य लॉन्च के लिए ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ में उनके विशेष प्रदर्शन को विशेष रूप से कोरियोग्राफ किया गया था।

NAMCC नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है
Nita Ambani सांस्कृतिक केंद्र (MNACC) मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। यह नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य भारतीय कला को संरक्षित और बढ़ावा देना है।