अभिनेता यश कुमार से शादी के बाद बदल गया निधि झा का लुक- देखें खुबसूरत तस्वीरें

यश कुमार(Yash Kumar) से शादी करने के बाद निधि झा(Nidhi Jha) का लुक बिल्कुल बदल गया है। एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया है, जिसके…

यश कुमार(Yash Kumar) से शादी करने के बाद निधि झा(Nidhi Jha) का लुक बिल्कुल बदल गया है। एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया है, जिसके चलते वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो गई हैं. शादी के बाद निधि झा के चेहरे पर और भी रौनक आ गई है और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। लेकिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हुए निधि झा ने फिर से वर्कआउट(workout) करना शुरू कर दिया है।

यश कुमार से शादी के बाद निधि झा की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। दोनों की क्यूट लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. निधि झा को भोजपुरी सिनेमा में लूलिया के नाम से जाना जाता है, जो पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम करके रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हो गईं।

निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो बालिका मोरे से की थी। इसके साथ ही उन्होंने संकट मोचन महाबली हनुमान, क्राइम पेट्रोल और सपने सुहान लड़कपन के जैसे टीवी शो में भी काम किया है।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. यश कुमार आज 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं. भोजपुरी जगत की लूलिया को जब यश कुमार से प्यार हो जाता है तो वह बेमन से उन्हें अपना दिल दे बैठती हैं.

अंजना सिंह से शादी के बावजूद यश कुमार की निधि झा से नजदीकियां फिल्म ‘इंडिया वर्सेज पाकिस्तान’ के सेट पर बढ़ने लगीं. फिल्म की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और साल 2018 में यश कुमार ने अंजना सिंह को तलाक दे दिया और निधि झा के साथ अपना अगला जीवन जीने का फैसला किया।