New York Firing: मेट्रो स्टेशन फायरिंग 16 लोग घायल, आरोपी को पकडनेका इनाम….

ब्रुकलिन(Brooklyn) शहर जो न्यूयॉर्क(New York) में है उस शहर के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग हुई थी। उस फायरिंग में कुल 16 लोग घायल हुए। मंगलवार सुबह एक हमलावर ने ब्रुकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग लोगों पर की थी। हमलावर हमले को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने और वहां के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से फरार हो गया था।

पूछताछ के बाद पता चला कि गोली चलाने वाला व्यक्ति मेट्रो स्टेशन में कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़े पहन कर आया था। और यह भी पता चला कि उस व्यक्ति ने गैस मास्क पहन कर रखा था। हमलावर की लंबाई 5 फीट 5 इंच है। पुलिस मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर रही है और उस हमलावर को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल यह घटना आतंकी घटना है, या फिर साजीश है। यह अभी तक पता नहीं चला है ऐसा न्यूयॉर्क की पुलिस ने बताया है। पुलिस ने कहा कि हम जल्द से जल्द इस हमलावर को ढूंढ कर सामने लाएंगे क्योंकि ऐसा नहीं करेंगे तो वह हमलावर दूसरे हमले को भी अंजाम दे सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन का कहना है कि यूरोप (Europe)सिटी मेट्रो शूटिंग में घायल हुए लोगों के लिए वह प्रार्थना कर रहे हैं।

जारी किया इतने रुपए का इनाम
MTA और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (TWU) लोकल 100 दोनों ने इनाम राशि में प्रत्येक को 12,500 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की और न्यूयॉर्क सिटी पुलिस फाउंडेशन ने कुल इनाम की पेशकश को 50,000 अमेरिकी डॉलर तक लाने के लिए इनाम राशि में USD 25,000 की पेशकश की।

Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 February 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 28 February 2024: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल