एक नवजात को दफ़नाया। देखके आपकी रुह काँप जायेगी।

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इलाके में सुनसान जगह एक नवजात बच्चा जमीन में जिंदा गड़ा हुआ मिला है। नवजात बच्चे को जमीन में गाड़ने के बाद ऊपर से पत्थर और कांटेदार झाड़ियां लगा दी गई थीं ताकि किसी की इस पर नजर ना पड़े। जब नवजात बच्चा रो रहा था उसी दौरान अपने पशुओं को चरा रहे एक किसान को नवजात के रोने की आवाज सुनी। जब उसको बच्चे की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा। सामने का दृश्य देखकर किसान दंग रह गया उसने तुरंत डायल 100 पर कॉल कर दिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया।  

नवजात बच्चा एक या दो दिन का है। नवजात के सिर, घुटने और पंजे पर जख्म है। इसके साथ ही पुलिस यह जानकारी जुटाने में लग गई है यह बच्चा किसका है और किसके द्वारा यह अमानवीय हरकत की गई है? 

नवजात बच्चे का वजन 2 किलो से अधिक है। अपने पशुओं को चरा रहे व्यक्ति ने बताया कि जंगल से लगे खेत की मेढ़ किनारे जहां नवजात को दबाया गया था। उस जगह कम गहराई का गड्‌ढा होने के कारण नवजात की सांस चलती रही और वह जिंदा बच गया। जब बच्चा रो रहा था तब उसकी आवाज सुन कर में वहा पहुंचा और बच्चे को बहार निकल लिया।

Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 September 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 September 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल