Arjun Tendulkar को कुत्ते ने काटा, IPL की मुंबई इंडियन्स टीम के लिए सामने आई बड़ी खबर

Arjun Tendulkar Dog Bites news: मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर(Mumbai Indians) ने खुलासा किया कि मंगलवार को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स…

Arjun Tendulkar Dog Bites news: मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर(Mumbai Indians) ने खुलासा किया कि मंगलवार को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस(LSG vs MI) के बीच आईपीएल 2023(IPL 2023) के मैच से पहले उनके साथ एक अजीब दुर्घटना हुई थी। MI ऑलराउंडर ने पिछले महीने आईपीएल में पदार्पण करने के बाद इस सीजन में केवल कुछ ही मैच खेले हैं।

Arjun Tendulkar Dog Bites news

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपने दोस्त युद्धवीर सिंह चरक से बात कर रहे हैं. दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। इससे पहले युधवीर सिंह चरक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। युद्धवीर सिंह चरक और अर्जुन तेंदुलकर अच्छे दोस्त हैं। वहीं, वीडियो में इन दोनों के अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी मोहसिन खान नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दोनों टीमों के लिए क्यों अहम है ये मैच?

मुंबई इंडियंस की बात करें तो यह टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 7 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अंक तालिका में लखनऊ सुपरजायंट्स चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत मिली है, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। हालांकि दोनों टीमें प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच को जीतना चाहेंगी।