क्रिकेट के बाद गोल्फ में भी एम एस धोनी ने मचाई धमाल – देखें माही के बेहतरीन शॉट्स के वीडियो

एम एस धोनी को कोन नहीं जानता पुरे भारत में बड़ो से लेकर छोटे बच्चे तक एम एस धोनीको पहचानते है| भारत के दो पूर्व…

एम एस धोनी को कोन नहीं जानता पुरे भारत में बड़ो से लेकर छोटे बच्चे तक एम एस धोनीको पहचानते है| भारत के दो पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इन दिनों क्रिकेट के कारण नहीं बल्कि गोल्फ की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी गोल्फ खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में कपिल देव ने भी धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की और क्रिकेटर्स के गोल्फ खेलने पर मजेदार कैप्शन दिया।

आपको बता दें कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहला क्रिकेट विश्व खिताब जीता था, जबकि एम एस धोनी की कप्तानी में 2011 में घरेलू सरजमीं पर दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PGTI (@pgtofindia)

इसी बीच एम एस धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी काफी गंभीरता से गोल्फ खेल रहे हैं और शानदार शॉट मार रहे हैं। अभी तक लोगों ने धोनी को क्रिकेट के मैदान में ही चौके-छक्के मारते देखा है, लेकिन अब धोनी का ये वीडियो सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि धोनी गोल्फ के दिग्गजों को भी मात दे सकते हैं.

हाल ही में एम एस धोनी तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 25 सितंबर को फेसबुक के जरिए बिस्किट उत्पाद ओरियो लॉन्च किया और इसे 2011 विश्व कप जीतने से जोड़ा। अब धोनी के ये कहते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और कहा कि धोनी पैसे के लिए कुछ भी कहते हैं. क्या भारत ने 2011 विश्व कप बिस्कुट की वजह से जीता था? खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने कुछ नहीं किया?

इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी अपने कुत्ते को ओरियो कहती नजर आ रही है। अब लोग इसे गंभीर की तरफ से धोनी का जवाब बता रहे हैं।

गंभीर ने उठाया एक अहम् सवाल
इससे पहले गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेटरों को स्टार बनाने की संस्कृति पर भी सवाल उठाया था। गंभीर ने कहा कि कपिल देव अकेले नहीं थे जिन्होंने 1983 में विश्व कप जीता था और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के छक्के ही कप जीतने वाले नहीं थे, गंभीर ने कहा कि टीम के हर खिलाड़ी ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप में भी 97 रन की पारी खेली थी। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें विश्व कप में उनके योगदान के लिए उतना श्रेय नहीं दिया जाता जितना धोनी और अन्य क्रिकेटरों को दिया जाता है। अब आगे भी धोनी को गोल्फ खेलते हुए देखा जायेगा की नहि वह उनके फेसमें चर्चा होने लगी है|