IPL 2023: ‘धोनी ने एक पैर से खेला पूरा IPL…’, भारत के दिग्गज खिलाडी ने माही को बताया ‘योद्धा’

MS Dhoni Knee Surgery: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाले MS धोनी की हर तरफ चर्चा हो रही है.…

MS Dhoni Knee Surgery: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाले MS धोनी की हर तरफ चर्चा हो रही है. हम सभी जानते हैं कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया जिसके बाद वह आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। आज भी वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

गौरतलब हो कि आईपीएल के 16वें सीजन के शुरुआती दौर में धोनी घुटने की समस्या से परेशान थे। इससे कई कयास लगाए जाने लगे कि धोनी आउट होंगे और यह उनका आखिरी सीजन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

धोनी ने घुटने के दर्द के साथ आईपीएल का 16वां सीजन खेला और पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं गंवाया। इतना ही नहीं MS धोनी ने हर मैच में 20 ओवर तक विकेटकीपिंग भी की। आपको बता दें कि एक खबर सामने आई थी कि धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने माही को सबसे बड़ा चैंपियन बताया है.

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि धोनी ने पूरा सीजन एक पैर से खेला, दर्द में भी खेले और टीम का नेतृत्व भी किया। उसके पास एक योद्धा की मानसिकता है और वह एक चैंपियन है।

मुंबई में धोनी की सर्जरी

MS धोनी आईपीएल फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। यहां घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वे अपने घर रांची के लिए भी रवाना हो गए. वह अब आराम कर रहे होंगे। पूरे सीजन धोनी घुटने की समस्या से जूझते नजर आए। चेपॉक में आखिरी लीग मैच के बाद उन्हें भीड़ का अभिवादन करने के लिए अपने घुटने पर आइसपैक के साथ मैदान में घूमते देखा गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सफल सर्जरी के बाद माही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

क्या MS Dhoni अगला IPL खेलेंगे?

आईपीएल 2023 के शुरू होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह MS धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। उन्होंने पिछले सीजन में कहा था कि वह चेपोक के लोगों के सामने अपनी विदाई चाहते हैं। लेकिन जिस तरह सीएसके ने इस सीजन में खेला और धोनी ने अपनी कप्तानी में पांचवीं बार खिताब जीता, शायद खुद धोनी ने भी अपना विचार बदल लिया है।

इस बारे में कई बार पूछने पर धोनी ने कहा कि वह इस बारे में 7-8 महीने सोचेंगे। अगले सीजन के लिए अभी समय है। इतना ही नहीं, उन्होंने फाइनल के बाद कहा, जिस तरह से दर्शकों ने उनका समर्थन किया है, उसे देखते हुए अगर वह अगला आईपीएल खेलते हैं तो यह प्रशंसकों के लिए तोहफा होगा। इसके साथ ही सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी कहा है कि धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं और अगला आईपीएल खेलेंगे।