KKR vs SRH Match Highlights: 13 करोड़ के इस खिलाडी के आगे फ्लॉप हुई रिंकू-राणा की जोड़ी, मैच में 23 रनों से ध्वस्त हुआ KKR का किला

(KKR vs SRH): कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2023 का 19वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां…

(KKR vs SRH): कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2023 का 19वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां हैदराबाद ने KKR को 23 रनों से हरा दिया.

आपको बता दें कि इस मैच (KKR vs SRH) में कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जवाब में केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
ओवर 1-6: पावरप्ले, SRH – 65-2

0.1 ओवर: उमेश यादव ने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। गेंद वाइड साइड पर थी जिस पर ब्रुक ने चौका लगाया.

0.4 ओवर: शॉर्ट ऑफ बॉल, हैरी ब्रूक ने इसे बाउंड्री के लिए ड्राइव किया। गेंदबाज थे उमेश यादव।

0.5 ओवर : उमेश यादव की गेंद पर ब्रूक ने फिर चौका जमाया। ब्रूक शफ़ल करते है और उसे एक सीमा के लिए शॉर्ट फाइन के दाईं ओर रैंप करते है।

1.5 ओवर : फग्युर्सन की गेंद पर हैरी ब्रूक को वाइड का चौका मिला।

1.5 ओवर : हैरी ब्रूक ने फग्युर्सन की गेंद पर प्यारा चौका मारा। फुलटॉस और स्लोअर वन थी गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में और ब्रूक कवर और एक्स्ट्रा कवर के बीच ड्राइव किया।

2.5 ओवर : हैरी ब्रूक ने उमेश यादव की गेंद पर छक्का जमाया। उन्होंने कवर के ऊपर से शॉट खेला।

2.6 ओवर : छठी गेंद पर भी ब्रूक ने यादव को छक्का मारा। पटकी हुई लेंथ गेंद थी जो छक्का देकर गई।

4.1 ओवर : रसल ने मयंक अग्रवाल को गेंद फेंकी। गेंद उछाल लेती हुई बाहर की तरफ पटकी हुई थी। अग्रवाल उसे हटकर कट मारना चाहते थे, लेकिन बस बाहरी किनारा लगकर गेंद वरूण के हाथों में चली गई।

4.2 ओवर : रसल ने त्रिपाठी को गेंद फेंकी। गेंद हार्ड लेंथ थी, जिसपर चौका आया।

4.5 ओवर : लो फुल टॉस गेंद थी और त्रिपाठी ने चौका जमाया।

4.6 ओवर : रसल की गेंद पर राहुल त्रिपाठी आउट। गुरबाज ने लपका कैच।

5.4 ओवर : चक्रवर्ती की गेंद पर ब्रूक ने चौका जमाया। उन्होंने पॉइंट और कवर के बीच शॉट खेला।

7-15 ओवर – मिडिल ओवर – SRH – 157-3

6.5 ओवर : रसल की गेंद पर मार्क्रम ने छक्का जमाया। कंधे तक गेंद आई थी और उसे खड़े-खड़े पुल मारा डीप स्क्वेयर लेग पर।

9.6 ओवर : सुयस शर्मा की गेंद पर मार्क्रम ने छक्का जमाया।

10.3 ओवर : नरेन की गेंद पर ब्रूक ने सिंगल लिया और आईपीएल 2023 का पहला अर्धशतक लगाया।

11.1 ओवर : सुयश शर्मा को मार्क्रम ने छक्का जड़ दिया।

11.3 ओवर : तीसरी गेंद पर मार्क्रम ने फिर सुयश को छक्का मारा।

11.5 ओवर : पांचवीं गेंद पर मार्क्रम ने चौका जमाया।

12.3 ओवर : वरुण को मार्क्रम ने चौका जड़ा।

12.4 ओवर : मार्क्रम ने वरुण की गेंद पर छक्का जमाया।

12.5 ओवर : मार्क्रम ने हवाई फायर के चक्कर में अपना विकेट गंवाया। रसल ने कैच लपका।

14.1 ओवर : फग्युर्सन की गेंद पर ब्रूक ने छक्का जमाया।

14.3 ओवर : फुल टॉस गेंद थी और ब्रूक चौका जमाया।

14.4 ओवर : फग्युर्सन ने नो बॉल गेंद फेंकी, जिसपर ब्रूक चौका जड़ा।

14.4 ओवर : नो बॉल वाली गेंद पर ब्रूक का चौका।

14.6 ओवर : शार्ट वाइड गेंद थी और फग्युर्सन की गेंद पर ब्रूक ने चौका जड़ा।

15-20 ओवर – डेथ ओवर – SRH – 228-4

15.3 ओवर : सुयश की गेंद पर ब्रूक ने चौका जमाया।

15.5 ओवर : सुयश की गेंद पर अभिषेक शर्मा का चौका।

15.6 ओवर : गुगली गेंद थी और अभिषेक ने सुयश की गेंद पर चौका जड़ा।

16.2 ओवर : शार्ट वाइड गेंद थी और इसपर अभिषेक ने नरेन को चौका जड़ा।

16.6 ओवर : नरेन की गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा।

17.4 ओवर : वरुण को अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ा।

17.6 ओवर : वरुण को हैरी ब्रूक ने चौका जमाया।

18.1 ओवर : रसल ने अभिषेक शर्मा को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया।

18.3 ओवर : ठाकुर को ब्रूक ने कवर पॉइंट के ऊपर से चौका मारा।

18.5 ओवर : ठाकुर को क्लासेन ने कीपर के ऊपर से चौका मारा।

18.6 ओवर : लो फुल टॉस गेंद थी और क्लासेन ने ठाकुर को चौका मारा।

19.3 ओवर : उमेश यादव की गेंद पर ब्रूक ने 1 रन लिया और शतक जमाया।

19.5 ओवर : उमेश यादव फुल टॉस गेंद थी और क्लासेन ने छक्का जमाया।

कोलकाता नाईट राइडर्स की पारी
1-6 ओवर : पॉवरप्ले, KKR – 60-3

0.3 ओवर : भुवनेश्वर ने कोलकाता को पहला झटका दिया। गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

2.1 ओवर : भुवी को जगदीशन ने चौका जड़ा।

2.4 ओवर : भुवी की धीमी गेंद पर वेंकटेश अय्यर का चौका।

3.1 ओवर : जनसेन की गेंद पर अय्यर ने चौका जड़ा।

3.2 ओवर : अय्यर फ्लिक शॉट खेलने के चक्कर में मारकर्म को कैच थमा बैठे। जनसेन ने विकेट लिया।

3.3 ओवर : जनसेन का अगला शिकार सुनील नरेन बने। बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

4.1 ओवर : नटराजन की गेंद पर जगदीशन ने चौका जमाया।

4.6 ओवर : नटराजन की गेंद पर जगदीशन ने छक्का जमाया।

5.1 ओवर : उमरान मालिक की गेंद पर नितीश राणा ने चौका जमाया।

5.2 ओवर : फिर दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा।

5.3 ओवर : तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से चौका जमाया।

5.4 ओवर : चौथी गेंद कवर पॉइंट के ऊपर से चौका थी।

5.5 ओवर : पांचवीं गेंद टॉप एज लड़कर चौका गई।

5.6 ओवर : छठी गेंद शार्ट स्टफ थी, जिसपर राणा ने चौका जमाया।

7-15 ओवर – मिडिल ओवर – KKR – 142-5

6.1 ओवर : मारकंडे को जगदीशन ने चौका मारा।

6.5 ओवर : जगदीशन ने फिर मारकंडे को चौका जड़ा।

7.4 ओवर : सुंदर की गेंद पर जगदीशन ने चौका जड़ा।

8.2 ओवर : मारकंडे की फिरकी में फंसे जगदीशन। डीप मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने कैच लपक लिया।

9.6 ओवर : जनसेन की गेंद राणा ने हवाई फायर किया और छक्का हासिल किया।

10.1 ओवर : मारकंडे ने रसल को फिरकी में फंसाया और पवेलियन का रास्ता दिखाया।

11.2 ओवर : वाशिंगटन सुन्दर को नीतीश राणा ने छक्का जमाया।

11.3 ओवर : सुंदर की गेंद पर राणा ने दो रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

12.2 ओवर : मारकंडे की गेंद नितीश राणा ने छक्का जमाया।

13.4 ओवर : नटराजन को रिंकू सिंह ने छक्का जड़ा।

13.6 ओवर : नितीश राणा ने रूम बनाया और नटराजन की गेंद पर चौका जमाया।

14.3 ओवर : बैक स्क्वायर लेग पर रिंकू सिंह ने चौका जमाया।

15-20 ओवर – डेथ ओवर – KKR – 205-7

15.6 ओवर : जनसेन की गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का मारा और ये नो बॉल हो गई।

15.6 ओवर : नो बॉल पर रिंकू सिंह ने फिर छक्का जमाया।

16.2 ओवर : नटराजन की गेंद पर राणा ने छक्का जमाया।

16.3 ओवर : अगली ही गेंद पर राणा नटराजन का शिकार बने और 75 रन बनाकर आउट हुए।

16.6 ओवर : नटराजन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने चौका जमाया।

17.2 ओवर : थर्ड मैन की दिशा में ठाकुर ने भुवी को चौका मारा।

18.2 ओवर : नटराजन की गेंद पर रिंकू ने चौका जमाया।

18.5 ओवर : डीप मिडविकेट की तरफ से रिंकू ने चौका बटोरा। नटराजन गेंदबाजी कर रहे थे।

18.6 ओवर : रिंकू सिंह ने नटराजन को चौका जड़ा।

19.1 ओवर : उमरान मलिक ने शार्दुल ठाकुर को 12 रन पर चलता किया। सुन्दर ने कैच लपका।

19.5 ओवर : मलिक की गेंद पर रिंकू ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का मारा।

इसके बाद अगली गेंद पर रिंकू एक रन ही ले पाए और हैदराबाद 23 रन से जीत गया।