मुंबई के आजाद मैदान के बाहर ‘पानीपुरी’ विक्रेता बना हीरो, 21 साल की उम्र में लगाई सबसे तेज फिफ्टी

Yashaswi Jaiswal Fastest Fifty: आईपीएल 2023(ipl 2023) का 56वां मैच ईडन गार्डन में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच दोनों…

Yashaswi Jaiswal Fastest Fifty: आईपीएल 2023(ipl 2023) का 56वां मैच ईडन गार्डन में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अहम था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आज के अहम मैच में कोलकाता के खिलाड़ी घरेलू मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। 20 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन था। राजस्थान की टीम ने 150 रन के लक्ष्य का पीछा 14वें ओवर में किया।

Yashaswi Jaiswal का सबसे तेज अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने आज आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 13 गेंदों में लगाया। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 98 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 13 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 5 छक्के और 13 चौके लगाए जबकि संजू सैमसन ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। कप्तान संजू ने अंतिम मिनट में अपना अर्धशतक लगाकर जायसवाल को शतक बनाने का मौका दिया. लेकिन जायसवाल अपने दूसरे शतक से 2 रन से चूक गए।

21 साल के यशस्वी जायसवाल के जीवन का संघर्ष

यशस्वी जायसवाल का जन्म भदोही, उत्तर प्रदेश में एक गरीब परिवार में हुआ था। वह 11 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई आए। उन्होंने मुंबई में क्रिकेटर बनने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आज़ाद मैदान में पानी और फल बेचकर अपना जीवन यापन किया उन्होंने मुंबई के एक क्लब टेंट में रोटी बनाने का काम भी किया। पैसे के लिए उन्होंने खोई हुई गेंदों को खोजने का भी काम किया है। कोच ज्वाला सिंह ने यश्वी जायसवाल को एक बेहतर क्रिकेटर बनाया। 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2.4 करोड़ में खरीदा।