IPL 2023 Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की रेस में वॉर्नर ने लगाई छलांग, जानें पर्पल कैप में कौन आगे?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स…

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा के अर्धशतक और तिलक वर्मा की अहम पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर 6 विकेट से मैच जीत लिया. यह मुंबई इंडियंस की सीजन की पहली जीत थी।

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार 
दिल्ली कैपिटल्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वार्नर ने इस मैच में 47 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने ऑरेंज कैप की दौड़ में लंबी छलांग लगा दी. वॉर्नर इस मैच से पहले पांचवें नंबर पर थे, लेकिन इस मैच में अर्धशतक जड़कर उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शिखर धवन (225 रन) शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वार्नर (209 रन) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रुतुराज गायकवाड़ (92 रन), फाफ डु प्लेसिस (79 रन) नंबर 4 पर, विराट कोहली (82* रन) नंबर 5 पर।

IPL 2023 ऑरेंज कैप
225 रन- शिखर धवन
209 रन- डेविड वॉर्नर
189 रन- रितुराज गायकवाड़
175 रन- फाफ डुप्लेसिस
164 रन- विराट कोहली

पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपरजाइंट्स
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है।आईपीएल 2023 की पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड अब तक 3 मैचों में 9 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 8 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर राशिद खान हैं जिन्होंने चहल के जितने विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर रवि बिश्नोई और छठे नंबर पर सुनील नरेन 6-6 विकेट लेकर मौजूद हैं।

IPL 2023 पर्पल कैप
9 विकेट- मार्क वुड
8 विकेट- युजवेंद्र चहल
8 विकेट- राशिद खान
6 विकेट- रवि बिश्नोई
6 विकेट- अल्जारी जोसेफ