IPL में Rohit Sharma का जलवा, अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-वॉर्नर के क्लब में हुए शामिल 

IPL 2023, MI Vs SRH: मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) टीम को सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने आईपीएल में एक…

IPL 2023, MI Vs SRH: मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) टीम को सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrise Hyderabad) के खिलाफ 28 रन की पारी खेलने वाले रोहित ने आईपीएल इतिहास में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती है। ऐसे और भी कई रिकॉर्ड हैं। जो रोहित ने अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को अपने बल्ले से शानदार शॉर्ट खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीत लिया। उन्होंने 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपना नाम लिख दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

दरअसल, रोहित ने आईपीएल इतिहास में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 232 मैच खेले हैं, जिसमें 30.22 की औसत से 6014 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 247 छक्के और 535 चौके लगाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

6000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी
रोहित आईपीएल इतिहास में 6000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वर्तमान में, टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है। कोहली ने अब तक 228 मैच खेले हैं। जिसमें 36.60 की औसत से 6844 रन बने हैं। कोहली अब 7 हजार रन पूरे करने के करीब हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले
विराट कोहली- 228 मैच- 6844 रन
शिखर धवन- 210 मैच- 6477 रन
डेविड वार्नर- 167 मैच- 6109 रन
रोहित शर्मा- 232 मैच- 6014 रन
सुरेश रैना- 205 मैच- 5528 रन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

धोनी पांचवें नंबर पर 
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद शिखर धवन हैं। उन्होंने 210 मैचों में 6477 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर हैं। जिन्होंने 167 मैचों में 42.13 की शानदार औसत से 6109 रन बनाए हैं। इन चारों के बाद पांचवें नंबर पर मौजूद खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं. उन्होंने 239 मैच में 5037 रन बनाए हैं।