IPL 2023, KKR vs MI: घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, फिर भी Venkatesh Iyer ने सिर्फ 49 गेंदों में जड़ा शतक

MI vs KKR, IPL 2023: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के बीच खेले जा रहे…

MI vs KKR, IPL 2023: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के बीच खेले जा रहे मैच में वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक जड़ा है. वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की। एक मौके पर वह घायल भी हो गया था। उसके लिए मेडिकल टीम भी मैदान में पहुंच गई। एक समय तो लगा था कि वह मैदान से बाहर चले जाएंगे। लेकिन वह मैदान पर डटे रहे और 23 गेंदों में फिफ्टी और 49 गेंदों में सेंचुरी लगाई।

वेंकटेश अय्यर ने यह शतक महज 49 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है, जहां तक ​​आईपीएल 2023 की बात है तो यह दूसरा शतक है। इससे पहले हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाया था।

वेंकटेश अय्यर ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया। वेंकटेश अय्यर ने आज IPL 2023 में हैरी ब्रूक के बाद दूसरा शतक लगाया। 2008 में ब्रेंडन मैकुलम की 158 रनों की पारी के बाद कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 15 साल बाद दूसरा शतक लगाया।

वानखेड़े स्टेडियम में आज कोलकाता-मुंबई मैच से पहले रोमांचक घटनाएं हुईं। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज IPLमें डेब्यू किया। रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव आज मुंबई के कप्तान बने। रोहित शर्मा आज पहली बार मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट प्लेयर लिस्ट में नजर आए।

वेंकटेश अय्यर की शानदार बल्लेबाजी
वेंकटेश अय्यर ने आज शार्दुल ठाकुर के साथ 50 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई थी। वेंकटेश अय्यर 51 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 9 छक्के और 6 चौके लगाए।

आईपीएल 2023 का सबसे तेज शतक
यह आईपीएल 2023 में सबसे तेज शतक है। वेंकटेश ने सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन पूरे किए और इस सीजन में सबसे तेज शतक के हैरी ब्रुक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। ब्रुक ने 55 गेंदों का सामना कर 100 रन बनाए। अय्यर 51 गेंद पर 104 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। वे 18वें ओवर में जेनसन की गेंद पर रिले मेरेडिथ के हाथों लपके गए।

वेंकटेश शानदार फॉर्म में
आईपीएल 2023 की बात करें तो वेंकटेश अय्यर काफी टच में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.80 की औसत और 170.80 की शानदार स्ट्राइक से 234 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन के 233 रनों को पार कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। जहां तक ​​मैच की बात है तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपना पहला विकेट महज 11 रन पर गंवा दिया। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने गुरबाज के साथ मिलकर 46 रन जोड़े और कोलकाता को वापस ला दिया. हालांकि, कोलकाता नियमित अंतराल पर विकेट खो रही थी, लेकिन दूसरे छोर पर वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक जमाया।