डांस के नशे में लड़की ने अचानक से युवक के कनपट्टी पर लगा दी पिस्टल और फिर…

पति पत्नी के बीच अनबन होती ही रहती है। बिहार (Bihar)के बक्सर से वीडियो सामने आया है। यह वीडियो में एक लड़की अपने पति के सिर पर पिस्टल रखती है। फिर लड़का उसके साथ सेल्फी लेता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि यह पूरा मामला बक्सर के गढनी गांव का है।

एक शादी समारोह के दौरान यह वीडियो बनाया गया था और फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है जिसके वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही की बात की है। एक शादी का कार्यक्रम था जिसमें लड़के लड़कियों ने जमकर डांस किया था।

डांस के दौरान एक लड़की ने डांस करते करते एक युवक की कनपटी पर पिस्टल सटा दी तभी लड़के ने उस लड़की के साथ सेल्फी लेते हुए वीडियो बना लिया। इस दौरान दोनों लड़के लड़की हंसते हुए नजर आ रहे हैं और बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो गया। जिस पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिस्टल के साथ लड़की का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। इस वीडियो से बक्सर में कानून व्यवस्था पर कानूनी सवाल हुए हैं। पुलिस भी शर्मिंदगी महसूस कर रही है।

वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह वीडियो कहां का है? कब बनाया है? और वीडियो में दिखने वाले लड़का लड़की कौन है और क्या कर रहे हैं इन सभी की जांच करेंगे। और पुलिस ने कहा है कि आगे से बिहार में ऐसा ना हो लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 30 September 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 September 2023: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 October 2023: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 October 2023: आज का राशिफल