टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली हुए चोटिल – देखे वीडियो

T20 World Cup Semi final: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है. टीम इंडिया…

T20 World Cup Semi final: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान हर्षल पटेल की गेंद विराट कोहली को कमर (जांघ के जोड़) में लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली बुरी तरह घायल हैं और नेट्स प्रैक्टिस को बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर चले गए हैं.

विराट कोहली के चोटिल होने के बारे में अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले विराट कोहली नेट्स का अभ्यास कर रहे थे। हर्षल पटेल की एक तेज गेंद से विराट कोहली की कमर में चोट लग गई। चोट के तुरंत बाद विराट कोहली मैदान से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट की ओर से जल्द ही विराट कोहली को लेकर अपडेट जारी किया जा सकता है।

आपको बता दें कि विराट कोहली की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के प्रदर्शन का चमत्कार यह है कि टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने और सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। विराट कोहली इतने कद के खिलाड़ी हैं कि उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं ले सकता।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इस मेगा इवेंट में विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं। विराट ने इस ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अब उनके नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन हैं। सुपर-12 राउंड के दौरान विराट कोहली ने पांच पारियों में 123 की औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हैं। तो सूर्यकुमार यादव विराट के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 193.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 225 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने पांच मैचों में 75 की औसत और 193.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 225 रन बनाए हैं। भारत ने पांच में से चार मैच जीते और ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल एक मैच हार चुका है।