IPL के इतिहास में शुभमन गिल का बड़ा धमाका- विराट, रैना और संजू को मात देकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने IPL के इतिहास में एक और बड़ा धमाका कर दिया है. मालूम हो कि शुभमन गिल इस…

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने IPL के इतिहास में एक और बड़ा धमाका कर दिया है. मालूम हो कि शुभमन गिल इस लीग में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने 23 साल 214 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 रन बनाए।

IPL में सबसे कम उम्र में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने महज 23 साल और 27 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद गिल का नाम आता है। गिल ने सबसे कम उम्र में 2000 रन बनाने वाले संजू सैमसन, विराट कोहली और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

IPL में 2000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
ऋषभ पंत, 23 साल 27 दिन
शुभमन गिल, 23 ​​साल 214 दिन

संजू सैमसन, 24 साल 140 दिन
विराट कोहली, 24 साल 175 दिन
सुरेश रैना, 25 साल 155 दिन

शुभमन गिल का IPL रिकॉर्ड क्या है?
शुभमन गिल टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। इस मैच को छोड़ दें तो गिल ने अब तक 76 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1977 रन बनाए। गिल ने इस लीग में 15 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 50 छक्के और 202 चौके लगाए हैं।