11 साल की उम्र में  मिल्खा सिंह के पोते ने किया कमाल, US में लहराया तिरंगा, अंडर 13 गोल्फ चैंपियनशिप का जीता खिताब

Milkha Singh grandson won title: मिल्खा सिंह के पोते हरजय मिल्खा(Harjay Milkha) ने अमेरिका में धूम मचा रखी है। हरजय ने अमेरिका अंडर 12 गोल्फ…

Milkha Singh grandson won title: मिल्खा सिंह के पोते हरजय मिल्खा(Harjay Milkha) ने अमेरिका में धूम मचा रखी है। हरजय ने अमेरिका अंडर 12 गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। वह यूएसए किड्स यूरोपियन गोल्फ चैंपियनशिप में अपने परिवार का नाम रोशन करने में सफल रहे हैं।

मिल्खा सिंह के निधन के बाद हरजय के लिए यह बड़ी जीत है। भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का जून 2021 में निधन हो गया। उन्हें गोल्फ से भी प्यार था। उन्हें अक्सर अपने बेटे और पोते के साथ गोल्फ खेलते देखा जाता था।

मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा देश के सबसे महान गोल्फरों में से एक हैं। अब उनका पोता भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चल पड़ा है। 11 साल के हरजय ने अपना खिताब अपने दादा-दादी को समर्पित किया है।

हरजय अपने दादा मिल्खा सिंह के काफी करीब थे। यूएसए किड्स चैंपियनशिप में दुनिया के शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी में से हरजय ने 211 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

मिल्खा सिंह एक भारतीय धावक थे। रोम में 1960 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और टोक्यो में 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें “फ्लाइंग सिख” उपनाम दिया गया था।