दुनिया के टॉप 25 अमीरों की लिस्ट में अब गौतम अडानी चौथे नंबर पर, देखिए कहां है मुकेश अंबानी

एशिया के सबसे अमीर शख्सियत गौतम अडानी मीडिया को एक इंटरव्यू देकर सुर्खियों में हैं। नए साल में उन्हें अब झटका लगा है और वह…

एशिया के सबसे अमीर शख्सियत गौतम अडानी मीडिया को एक इंटरव्यू देकर सुर्खियों में हैं। नए साल में उन्हें अब झटका लगा है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ 91.2 करोड़ डॉलर घटकर 118 अरब डॉलर रह गई। साल 2022 में अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अडानी की नेटवर्थ में साल-दर-साल आधार पर 2.44 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर 
Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस ने सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. जेफ बेजोस की नेटवर्थ 5.23 अरब डॉलर बढ़कर 118 अरब डॉलर हो गई है।

ब्लूमबर्ग द्वारा 182 बिलियन डॉलर के साथ जारी की गई दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अरनॉल्ट शीर्ष पर हैं। साल 2022 में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर का जबरदस्त इजाफा हुआ है।

दूसरे नंबर पर एलोन मस्क 
ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलोन मस्क 132 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। संपत्ति के मामले में एलोन मस्क बर्नार्ड अरनॉल्ट से काफी पीछे हैं। एक दिन पहले एलन मस्क की संपत्ति में 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था।

लेकिन साल के दौरान मस्क की कुल संपत्ति में 4.84 अरब डॉलर की गिरावट आई। जेफ बेजोस 118 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बुधवार को गौतम अदाणी की संपत्ति 2.44 अरब डॉलर गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई।

इस लिस्ट में अमेरिका के बड़े निवेशक वारेन बफेट 111 अरब डॉलर के साथ पांचवें, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे और लैरी एलिसन 98 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी 87.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर हैं।