6 कीर्ति चक्र, 15 शौर्य चक्र सहित 412 सैनिकों को वीरता पुरस्कार

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व…

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के जवानों और अन्य को 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र, दो मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र शामिल हैं।

डोगरा रेजिमेंट के मेजर शुभंग को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक ऑपरेशन में उनकी वीरतापूर्ण भूमिका के लिए दूसरे सर्वोच्च वीरता पदक कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और अपने घायल जवानों को बचा लिया।

चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजाला को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) से सम्मानित किया गया है। 3 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरके तिवारी और 14 कॉर्प्स चीफ लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता को भी UYSM से सम्मानित किया गया। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को अति विशेष सेवा मेडल (AVSM) से नवाजा गया है।

कीर्ति चक्र
1. मेजर शुभांग, डोगरा
2. एनके जितेंद्र सिंह, राजपूत

शौर्य चक्र
1. मेजर आदित्य भदौरिया, कुमाऊं
2. कैप्टन अरुण कुमार, कुमाऊं
3. युद्धवीर सिंह, मैकेनिकल आईएनएफ

4. कैप्टन राजेश टीआर, पैरा (एसएफ)
5. एनके जसबीर सिंह, जेएके आरआईएफ (मरणोपरांत)
6. विकास चौधरी, जेएके आरआईएफ

सीआरपीएफ के जांबाजों को इस साल सबसे ज्यादा वीरता पुरस्कार मिले हैं। सीआरपीएफ के जवानों को 48 पुलिस मेडल दिए गए हैं। इसके अलावा 14 पुलिस वीरता पदक भी बांटे गए हैं। इन पुरस्कारों के साथ ही 29 परम विशेष सेवा पदक, 3 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 32 अति विशेष सेवा पदक, 8 युवा सेवा पदक, 92 सेना पदक, 79 विशेष सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। 2 वीरों को 12 विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए गए हैं।