जानिए कौन हैं 19 साल की Nandini Gupta, जिन्हें मिला ‘Femina Miss India’ 2023 का ताज

फेमिना मिस इंडिया ने सौंदर्य प्रतियोगिता जीत ली है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता(Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2023(Miss India 2023) का खिताब अपने नाम…

फेमिना मिस इंडिया ने सौंदर्य प्रतियोगिता जीत ली है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता(Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2023(Miss India 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्यूटी विद ब्रेन नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने इस खास मौके पर नंदिनी को ताज पहनाया।

उपविजेता कौन बना?
ब्लैक गाउन में Nandini Gupta ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से सभी को अपना दीवाना बना लिया। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया, जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

सौंदर्य प्रतियोगिता में देश भर से लड़कियों ने भाग लिया, लेकिन Nandini Guptaने ‘ब्यूटी क्राउन’ जीतने के लिए उन सभी को हरा दिया। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई युवतियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मिस इंडिया बनने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैंNandini Gupta?
मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। वह अभिनेत्री से बहुत प्रेरित हैं।

इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन मणिपुर में हुआ था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।