1 फरवरी 2023, आज का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशि के जातको की मुश्किलें दूर होंगी

मेष: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके कुछ खास रिश्तेदार आपसे मदद लेंगे। आपका मन पूजा-पाठ…

मेष:
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके कुछ खास रिश्तेदार आपसे मदद लेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आएगा।

वृषभ :
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। काम में माता-पिता के सहयोग से यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको अपने किसी करीबी के साथ कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए। इससे रिश्ते में लगाव बना रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने किसी करीबी से बहसबाजी करने से बचें, इससे आपका समय बचेगा। दफ्तर में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। प्रेमियों के बीच की अनबन आज खत्म होगी, लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके अच्छे कार्यों से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बेहतर होगा आप व्यापार से जुड़े अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाएं।

कर्क राशि :
आज आपका दिन प्रतिदिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा। आज आपकी मुलाकात अपने बचपन के दोस्त से होगी। साथ ही बचपन की यादें भी ताजा हो जाएंगी। आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे। खेलकूद में रुचि रखने वाले इस राशि के युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कहीं फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स के छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग अधिक मिलेगा। आपके सभी काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। किसी काम को लेकर तनाव अधिक हो सकता है, अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपका तनाव कम होगा। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएं।

कन्या :
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका आत्मविश्वास आज अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। एक दूसरे के रिश्ते का सम्मान करेंगे। संतान को सफलता मिलने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बच्चों के अच्छे करियर के लिए आप किसी अच्छे विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।

तुला:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो छात्र पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। छात्रों को आज शिक्षक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मंदिर में साफ-सफाई का ध्यान रखें, सुख मिलेगा।

वृश्चिक:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से सारे काम निपटा लेंगे। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने से आपको लाभ होगा। किसी नए व्यवसाय की योजना बनाएं, जिसमें आपको अधिक मुनाफ़ा होगा। आज परिजनों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे।

धन:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर के आसपास किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप हिस्सा लेंगे। कुछ लोग आपके व्यवहार से बेहद प्रभावित होंगे। ऑफिस के काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इससे आपको खुशी होगी।

मकर:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में संतुलन बनाकर रखेंगे तो आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता की सेहत में आज सुधार होगा।

कुंभ राशि:
आज का दिन आपका फेवरिट रहेगा। कोर्ट कचहरी के किसी मामले में आपको अधिक सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको अधिक सफलता मिलेगी। आज आप कोई तकनीकी काम सीख सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में और भी ज्यादा मिलेगा। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों का मनपसंद स्थान पर तबादला होने की संभावना है।

मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। दफ्तर में अपने काम पर ध्यान दें, किसी को ना कहने का मौका न दें। व्यापार से जुड़े लोग लाभ कमाने के नए तरीके सोचेंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। आपके पिता आपकी अच्छी सेहत के लिए आपको सलाह देंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज जन्मदिन है उन्हें गाय को चारा खिलाना चाहिए।