शनिवार के दिन करें शनि देव के यह अचूक उपाय, आपको करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता

Shani Upay: शनिवार के दिन कई विशेष उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती…

Shani Upay: शनिवार के दिन कई विशेष उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और सारे बिगड़े काम (Shani Upay) दूर हो जाते हैं।

ज्योतिष में शनि को बहुत क्रूर ग्रह माना जाता है जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देता है। शनि को कलियुग का न्यायाधीश और कर्मफल दाता कहा जाता है।

यदि कुंडली में शनि मजबूत हो तो व्यक्ति को खूब सफलता मिलती है। वहीं शनि की खराब स्थिति जीवन में कई परेशानियां पैदा करती है। शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़े कुछ उपाय करने से शुभ फल मिलते हैं।

शनिवार के दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सूर्यास्त के बाद हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।

शनिदेव की पूजा में सिन्दूर, सरसों या काले तिल और तेल का प्रयोग करें। इस तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव को नीला फूल चढ़ाएं।

शनिवार के दिन काली गाय की पूजा करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है। काली गाय के सिर पर रोली रखें, सींग में कलावा बांधें और धूप-आरती करें। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन स्नान करके कुष्ण आसन पर बैठें। शनिदेव की मूर्ति या चित्र के सामने स्थापित करें और उनकी पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद शनिदेव के किसी एक मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम पांच बार जाप करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिन भैरवजी की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलता है। शाम के समय काले तिल के तेल का दीपक जलाकर शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।

शनिवार के दिन बरगद और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और दूध और धूप आदि चढ़ाएं। शनि की स्थिति में सुधार होने लगता है।