कुएँ में मिली लाश। मर्डर मिस्ट्री सुनकर आपके उड़ जायेगे होश।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरया जिले से ऑनर किलिंग की एक घटना सामने आई है। जहां एक लड़की को प्रेमी से बात करने…

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरया जिले से ऑनर किलिंग की एक घटना सामने आई है। जहां एक लड़की को प्रेमी से बात करने की सजा मौत मिली। घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक लड़की के तीनों चाचाओं ने मिलकर दिया था। लड़की का गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद परिवार की इज्जत की खातिर उन्होंने शव को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक लड़की के चाचाओं को पकड़ कर अपना जुर्म कबूल कर लेने की बात कही और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। 

औऱया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को पुलिस को एक सूचना मिलती है कि एक लड़की का शव कुएं में पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती है। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लड़की का शव कुएं से निकाला तो लड़की की पहचान सेहुदा गांव की रहने वाली लड़की के रूप में हुई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक लड़की के परिजनों ने शव की शिनाख्त भी की और पुलिस को हत्या की वजह बताई कि मेरी भतीजी किसी शिवम नाम के लड़के से प्यार करती है वह उसी से बातचीत भी करती थी। 

पुलिस मृतक लड़की के चाचा यासीन के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करती है और शक के आधार पर लड़की के प्रेमी शिवम नाम के युवक से पूछताछ करती है। पुलिस को कोई सबूत नही मिलता है। मामले की तह तक जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए कि कैसे इस हत्या के पीछे की वजह ऑनर किलिंग का मामला जुड़ा हुआ है और जो वादी है वही आरोपी हैं। 

पुलिस ने मृतक लड़की के चाचाओं को उठाकर पूछताछ की तो पता चला कि अपनी भतीजी की हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है। आरोपी यासीन, फ़रियाज, इशरार के कई बार समझने के बाद भी उन की बात न मानकर वह शिवम से फोन पर बात करती थी। उस रात भी वह लड़के से बात कर रही थी जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर अपनी भतीजी का गला दबा कर उस की हत्या कर दी और शव को एक कुएं में फेंक दिया। शक हम लोगों पर न जाए, इसलिए हमने लड़के को फोन किया जिससे हत्या का शक उस लड़के पर जाए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।