12 April 2024, Today’s horoscope: लक्ष्मीजी की कृपा से इस राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

Today Horoscope 12 April 2024 आज का राशिफल मेष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी…

Today Horoscope 12 April 2024 आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यदि कोई विवाद होगा तो उसका समाधान भी किया जाएगा। बिजनेस में आपकी सलाह कारगर साबित होगी। अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अगर आप अपने सहकर्मियों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को नई नौकरी मिलने से ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें सुनने को मिल सकती हैं।

वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। अधिक काम के कारण आप शारीरिक रूप से कमज़ोर महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोग आपके काम से खुश रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है. यदि आपके परिवार का कोई सदस्य घर से दूर काम करता है तो वह उनसे मिलने आ सकता है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा, जिसके चलते आप कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। आपको अपनी मां से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। अगर कोई झगड़ा हो रहा है तो इसमें शामिल न होना ही आपके लिए बेहतर है। अगर परिवार में कोई आपको सलाह देता है तो आप उस पर जरूर अमल करेंगे। परेशानी में रहने के कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपको अपने काम के बारे में अपने पिता से सलाह लेनी चाहिए।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी को बड़ी रकम उधार देते हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपको अपने पार्टनर से पर्याप्त सहयोग और समर्थन मिलेगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। किसी खास काम को करने में आपको परेशानी महसूस होगी। पारिवारिक समस्याओं के बारे में आप परिवार के बड़े सदस्यों से बात कर सकते हैं। यदि आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे तो वह दूर हो जाएगी। आपका कोई दोस्त आपके घर पार्टी के लिए आ सकता है। यदि आप कोई भी निवेश करें तो बहुत ही सोच-समझकर करें, अन्यथा बाद में आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरण शामिल करके अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर किसी भी विवाद में फंसने से आपको बचना होगा, अन्यथा आपका प्रमोशन रुक सकता है। राजनीति में काम करने वालों के लिए जनसमर्थन बढ़ेगा। आपको कोई नया पद भी मिल सकता है. यदि आप अपने ससुराल वालों से पैसे उधार लेते हैं, तो इससे आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

तुला राशि
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर कोई आपके काम का विरोध कर सकता है, लेकिन आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर लोग आंख मूंदकर किसी को पार्टनर बना लेते हैं तो इससे उन्हें दुख जरूर होता है। आपको अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना चाहिए अन्यथा वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर घरेलू विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका मन अपने काम से प्रसन्न रहेगा, क्योंकि आप जहां भी हाथ डालेंगे, आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई नया पद मिलता है, तो आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी घबराएं नहीं। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें.

धनु राशि
किसी भी कानूनी मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी बात से दुखी हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप किसी को नहीं बताएंगे। काम की अधिकता के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार में आपको कुछ नुकसान होने की संभावना है। परिवार के लोग किसी मुद्दे पर आपका विरोध कर सकते हैं। यदि आपका लंबे समय से संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी जीत होगी। आपके आस-पास आपके मित्र बनकर कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे। किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनने से माहौल आनंदमय हो जाएगा। अगर आप नया घर खरीद रहे हैं तो दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें। पार्टनर के साथ मतभेद होने पर बात बढ़ सकती है। अगर आप अपना काम कल पर टालेंगे तो बाद में उसे पूरा करने में आपको दिक्कत आ सकती है। किसी अजनबी से सलाह न लें।

कुंभ राशि
आज आपको वाद-विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको नुकसान हो सकता है। कारोबार में चल रही समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या बढ़ सकती है। आपको अपने अधिकारियों की किसी भी बात का विरोध करने से बचना होगा, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपसे कई कामों में अचानक गलतियां हो सकती हैं. अगर आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का है। नौकरी में स्थानांतरण के कारण आपको दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है। अपने आस-पड़ोस में चल रहे किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें, अन्यथा बात बढ़ सकती है। आपको अपने बच्चे के भविष्य के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। यदि आपने व्यापार में पैसा लगाया है तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनर के साथ किसी शारीरिक समस्या के कारण आप परेशान रहेंगे।