05 September 2023, Today’s horoscope: ये 6 राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, जानिए आपका राशि भविष्य

Today Horoscope 05 September 2023 आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान…

Today Horoscope 05 September 2023 आज का राशिफल

मेष राशि:
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार में आकस्मिक दुर्घटना का योग बन सकता है। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहद अहम है, नहीं तो कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ राशि:
आज का दिन आप किसी विशेष काम को लेकर बहुत परेशान रह सकते हैं। परंतु आज उसमें सफलता मिलना संभव नहीं है। परिवार में बच्चे व पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव व आर्थिक समस्या से जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा करेंगे। आज कोई बड़ा लेनदेन ना करें।

मिथुन राशि:
आज आपमें अच्छी ऊर्जा रहेगी और कठिन परियोजनाओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने नेटवर्क का विस्तार कर सकते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। आप भाई-बहनों के साथ विवादों को सुलझा सकते हैं और उनके साथ अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं।

कर्क राशि:
आज आप पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति विनम्र हो सकते हैं, जिससे आपकी छवि बेहतर हो सकती है। आप कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि:
आज आप शारीरिक तौर से खुदको काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम, हाथ से निकाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपका पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।

कन्या राशि:
आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में ना लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लाभकारी नहीं होगा। पत्नी या बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि:
आज आप अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं वह कार्य सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद आज आपको प्राप्त होगी। साथ ही कोई बड़ा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंताओं से आप घिरे रहेंगे।

वृश्चिक राशि:
आज आप पर चंद्रमा की कृपा हो सकती है और कड़ी मेहनत के बाद आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है और आपको कोई प्रभावशाली व्यक्ति मिल सकता है जो आपका मार्गदर्शन कर सकता है। आप घरेलू मुद्दों को आसानी से प्रबंधित करने में सक्षम होंगे, जिससे आपके घरेलू जीवन में सामंजस्य आएगा।

धन राशि:
आज आपका दिन उदासी से भरा रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं। आपका सहयोगी पार्टनर विरोधी के साथ मिलकर आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र तैयार कर सकते हैं। सावधान व सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना भी आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि:
आज आप पर चंद्रमा की कृपा है और आप सकारात्मक महसूस कर सकते हैं। आप रचनात्मक हो सकते हैं और अपने घर के लिए नई चीज़ें खरीद सकते हैं। आपकी साझेदारी में विवाद सुलझ सकते हैं। आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीति और सामाजिक स्तर पर आपको बड़ा पद आज मिल सकता है। आज किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि:
आज आप अपने बच्चों की पढ़ाई में व्यस्त रह सकते हैं। दंपत्तियों को संतान संबंधी शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने करियर को बढ़ावा देने के लिए उच्च अध्ययन की योजना बना सकते हैं या कार्यशालाओं में भाग ले सकते हैं। सिंगल लोगों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।