03 September 2023, Today’s horoscope: इस राशि के लोगो पर सूर्यदेव बरसायेगे कृपवार्षा, सभी दुःख-दर्द होगे दूर

Today Horoscope 03 September 2023 आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी के लिए किये गये प्रयास…

Today Horoscope 03 September 2023 आज का राशिफल

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी के लिए किये गये प्रयास सफल रहेंगे। आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि परिवार में अन्य लोगों के साथ आपकी कोई तनावपूर्ण स्थिति है तो वह आसानी से दूर हो जाएगी। सभी एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के बारे में किसी दोस्त से बात करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना पूरा होगा।

वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करने की जरूरत है। आपको अपने किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ किसी विशेष सौदे पर चर्चा करनी होगी। आपके कुछ विरोधी आपकी प्रगति में बाधा डाल सकते हैं, जिनसे बचने के लिए आप अपनी चतुराई का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो लोग बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने का है। आपको अपने माता-पिता से किया कोई भी वादा पूरा करना होगा। परिवार के लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे। अगर आपने किसी सरकारी योजना में पैसा लगाने के बारे में सोचा है तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप लाभ के लिए योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे परेशानी होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी लीक नहीं होने देनी चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि :-
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही योजनाओं से लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपने किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कोई बाधा थी तो वह भी आज दूर हो जाएगी। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्याओं के बारे में आप अपने किसी मित्र से बात कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करें। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को इधर-उधर का काम छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आज आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी बात को लेकर सावधान रहना होगा।

तुला राशि :-
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपने मन में चल रहे द्वंद्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आप समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। अगर आप बिजनेस में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। कुछ मौसमी बीमारियाँ आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। यदि जीवनसाथी के साथ कोई झगड़ा था तो वह भी दूर हो जाएगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय अर्जित करने वाला रहेगा। नया घर, वाहन आदि खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया है तो उसे जिम्मेदारी से करना चाहिए। अगर आप लापरवाही करेंगे तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आज आप परिवार में किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करने की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धन राशि:
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएँ सफल होंगी और आपको अपने परिवार के सदस्यों से पर्याप्त सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप दोस्तों के साथ कुछ मज़ेदार समय बिताएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। यदि आपकी प्रगति में कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वे भी दूर हो जाएंगी। आपको अपने बच्चों से किया कोई भी वादा पूरा करना होगा।

मकर राशि:
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यदि आपके व्यापार में कोई समस्या आ रही थी तो वह दूर हो जाएगी। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। अगर कोई अजनबी आपको सलाह देता है तो उस सलाह पर बिल्कुल भी अमल न करें। यदि आपकी प्रगति में कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वे आज दूर हो जाएंगी। राजनीति में हाथ आजमाने वाले लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटना का खतरा है। आपको छोटे बच्चे से किया गया वादा पूरा करना होगा। अगर आज आपको बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिलती है तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप किसी से पैसा उधार लेना चाह रहे थे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी अच्छी सोच आपको कार्यस्थल पर लाभ दिलाएगी।

मीन राशि :
आज का दिन आपके लिए अन्य दो दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से आपके परिवार के सदस्य चिंतित रहेंगे। आपको किसी दूसरे पर भरोसा करके कोई भी काम नहीं टालना चाहिए।