02 अगस्त 2023, Today’s horoscope: इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे विष्णुजी, व्यापार में मिलेगी सफलता

Today’s Horoscope,02 August 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। आज के राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो…

Today’s Horoscope,02 August 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। आज के राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो कुछ राशियों को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों(Today’s Horoscope,02 August 2023) को नुकसान भी हो सकता है।

मेष राशि:
आज आपका दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन हो सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होंगे और परिवार में अद्भुत माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि:
आज आपको कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का अनुभव हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको धोखा दे सकता है। आपको व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि:
आज आप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में गिरावट का दौर रहेगा। आपको परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि:
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ का अनुभव होगा। परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. बिजनेस में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह राशि:
कई दिनों से चल रहे कामकाज के तनाव से आज आप मुक्त हो सकते हैं। आपको कोई बड़ी नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है. जिससे आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। संतान और पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या राशि:
आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है। आज कारोबार में कोई बड़ा बदलाव न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना अधिक है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। पैतृक धन के कारण परिवार में आपसी कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि:
आज आप स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण आप और आपका परिवार बीमारियों से घिर सकता है। आज व्यापार में कोई बड़ा निवेश न करें। साथ ही विदेश यात्रा पर जाते समय सावधान रहें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। घर में पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक राशि:
आज आप अपने लिए घर या जमीन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। आपको कोई बड़ा प्रस्ताव या किसी बड़ी साझेदारी में हिस्सेदारी मिल सकती है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

धन राशि:
आज के दिन आप अपने किसी बड़े काम से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको कार्यस्थल पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आप अपने परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि:
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज आप वाहन आदि के प्रयोग में दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वाहन आदि सावधानी से चलाना अच्छा रहेगा। जिन लोगों के साथ आप बिजनेस पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन पर नजर रखें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष की कुछ बातों से अनबन की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि:
वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा व्यवसाय में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी पर अचानक से भरोसा करना आज आपके लिए आत्मघाती होगा। पत्नी और बच्चों का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

मीन राशि :-
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ बाहर जा सकते हैं। साथ ही आज आपको नौकरी का कोई बड़ा ऑफर भी मिल सकता है। आज का दिन आपके परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।