Ravi Dahiya Wins Gold: रवि दहिया ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का चौथा गोल्ड 

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता। बता…

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि रवि दहिया पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं.

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है। यह उनका पहला गोल्ड मेडल है। फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में रवि ने नाइजीरिया के अबिकावेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया। कुश्ती में यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है।

पूजा गहलोत ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पहलवान पूजा गहलोत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को 12-2 से हराया। कुश्ती में भारत का यह सातवां पदक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 31वां पदक है. इसके साथ ही कुश्ती में भारत का यह सातवां और तीसरा कांस्य पदक है। इससे पहले कल दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने भी कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।

जैस्मीन ने जीता कांस्य
भारत की जैस्मिन महिला बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने की रेस से बाहर हो गईं। महिलाओं के 57-60 किग्रा वर्ग में जैस्मीन इंग्लैंड की जेम्मा पेज रिचर्डसन से हार गईं। हालांकि इस हार के बावजूद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।