एक दूसरे से फोन पर बात करते-करते CRPF आर्मी जवान और उसकी पत्नी दोनों ने एक साथ की आत्महत्या

कभी-कभी हमारे सामने ऐसी घटना आ जाती है जिसे समझना एक सामान्य व्यक्ति के लिए बहुत कठिन होता है। तीन महीने पहले सीआरपीएफ(CRPF )आर्मी के…

कभी-कभी हमारे सामने ऐसी घटना आ जाती है जिसे समझना एक सामान्य व्यक्ति के लिए बहुत कठिन होता है। तीन महीने पहले सीआरपीएफ(CRPF )आर्मी के एक जवान की बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी। पति-पत्नी के संबंध भी अच्छे थे। शादी के बाद पूरे परिवार में काफी अच्छा माहौल था। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने खुशी को गम में बदल दिया। आपको बता दें कि यह घटना छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बिलासपुर(Bilaspur) जिले की है। बिलासपुर निवासी सीआरपीएफ जवान ने महाराष्ट्र(Maharastra) के एक गांव में खुद को गोली मार ली।

कहा जाता है कि इस घटना के समय सीआरपीएफ आर्मी जवान उसकी पत्नी के साथ फोन पर बात कर रहा था। उसी समय उसने खुद को गोली मार दी। यह गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी का फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक चंद्रभूषण जगत सीआरपीएफ की 113वीं बटालियन में रिजर्व के तौर पर कार्यरत था। 3 महीने पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी। फिर वह दोनों कुछ दिन साथ रहे थे फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गए।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मौत की दूरी 2 से 5 मिनट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गढ़चिरौली के अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों का कहना है कि सुबह करीब 8:05 जवान की मृत्यु हुई थी। और उसके 10 या 15 मिनट के बाद उसकी पत्नी की भी मृत्यु हुई थी। सूत्रों अनुसार जानकारी मिली है कि दोनों पति-पत्नी फोन पर बात कर रहे थे और इसी बीच दोनों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते गुरुवार की सुबह फोन पर बात हो रही थी।

दोनों ने कुछ देर बात की। तभी चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच बातचीत हुई। पति का फोन कटने के बाद उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। युवक के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। और उसका भाई प्रवीण अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने गया। जब प्रवीण घर पर लौटा तो यामिनी लटक रही थी।

इस बात की जानकारी उन्होंने अपने माता-पिता को दी। उसने अपने भाई को भी फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ मिनट बाद, अधिकारियों ने प्रवीण को सूचित किया कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है।पुलिस का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि पति पत्नी ने आत्महत्या क्यों की। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग भी बारीकी से सुने जा रहे हैं। अभी सभी जांच जारी है। पूरे एरिया में इस बात को लेकर अटकलों चल रही है कि इन दोनों ने आखिरकार आत्महत्या क्यों की।