पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ इस तारीख को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उसकी कीमते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है उसके खिलाफ…

जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उसकी कीमते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी 11 जून को पेट्रोल ओर डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में 11 जून को पेट्रोल पंप के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल ओर डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ देशभर में महंगाई के खिलाफ भी प्रदशन करेगी।

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह दोतासरा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से अनियंत्रित हो गए हैं और देश में जरूरी सामानों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और रोजमर्रा की जरूर वस्तुएं बहुत महंगी हो रही है। उसके खिलाफ पार्टी में कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करेंगे।

गोविंद सिंह ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अप्रैल 2014 में 108 यूएस डॉलर प्रति बैरल था और उससे वक्त पेट्रोल के दाम 71 रुपए थे जबकि डीजल के दाम 57 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अब जब जून 2021 में कच्चे तेल के दाम 61 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल के दाम 102.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.96 रुपए प्रति लीटर है। लगाता बढ़ती मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है ओर लोगो के लिए जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है।