इंटरनेशनल क्रिकेट में chris gayle ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, ये क्रिकेटर टॉप-5 में है शामिल

Most International Sixes: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल(chris gayle) के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

विंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 553 छक्के लगाए हैं। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल ने 551 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया है।

भारत के हिटमैन रोहित शर्मा(Rohit Sharma) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने अब तक 449 पारियों में 511 छक्के लगाए हैं। यानी वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 43 छक्के कम हैं।

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अफरीदी ने 508 पारियों में 476 छक्के लगाए हैं।

न्यूजीलैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम(Brendon McCullum) यहां चौथे स्थान पर हैं। मैकुलम ने 474 पारियों में 398 छक्के लगाए हैं।

इस लिस्ट में टॉप-5 में एक और कीवी बल्लेबाज हैं। मार्टिन गप्टिल(Martin Guptill) ने अब तक 402 पारियों में 383 छक्के लगाए हैं।

Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 February 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 28 February 2024: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल