उज्जैन में महाकाल के चरणों में माथा टेकने पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon, गर्भगृह में की पूजा.. देखें वीडियो और तस्वीरें

कई बॉलीवुड सेलेब्स(bollywood celebs) समय-समय पर देव मंदिर जाते हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. उज्जैन में स्थित…

कई बॉलीवुड सेलेब्स(bollywood celebs) समय-समय पर देव मंदिर जाते हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. उज्जैन में स्थित महाकाल के मंदिर का भी एक खास महत्व है और क्रिकेट जगत के दिग्गजों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी महाकाल के चरणों में शीश झुकाने जाते हैं.

फिल्म अभिनेत्री Raveena Tandon भी रविवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचीं. उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस बीच रवीना टंडन का महाकालेश्वर मंदिर समिति ने स्वागत किया। उनके आने की सूचना महाकालेश्वर मंदिर समिति को पहले ही दे दी गई थी। इसके चलते मंदिर समिति ने एक्ट्रेस के दर्शन के लिए खास इंतजाम किए थे.

Raveena Tandon निजी सुरक्षाकर्मियों की भीड़ के बीच गर्भगृह पहुंची, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर अभिषेक किया। महाकालेश्वर मंदिर समिति हमेशा गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान करती है। इसी क्रम में रवीना टंडन को सम्मानित किया गया।

एक्ट्रेस Raveena Tandon ने ली महाकाल लोक की जानकारी इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे विस्तारीकरण की भी काफी सराहना की गई। इस बीच उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना ली। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित पुजारियों ने बताया कि अभिनेत्री ने विश्व शांति और कल्याण की कामना के साथ अभिषेक पाठ किया।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस बीच एक्ट्रेस रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं, उन्होंने सिर पर तिलक तक लगाया और गले में माला भी पहनी.

मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद Raveena Tandon ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई फिल्म की सफलता की कामना करते हैं। वहां बाबा महाकाल के दर्शन कर सभी के सुखी व स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। सबका कल्याण हो। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘घूड़चढ़ी’ और विवेक बुडाकोटी द्वारा निर्देशित ‘पटना शुक्ला’ में नजर आएंगी। ये दोनों फिल्में अगस्त और सितंबर में रिलीज होंगी