घर के अंदर से ही लटकते हुए हालत में मीले 5 शव, कर्ज की जाल में फंसा था परिवार

बिहार के समस्तीपुर से खबर सामने आई है। एक ही घर में 5 लोगों के शव लटकती हालत में मिले हैं। सूत्रों अनुसार जानकारी मिली…

बिहार के समस्तीपुर से खबर सामने आई है। एक ही घर में 5 लोगों के शव लटकती हालत में मिले हैं। सूत्रों अनुसार जानकारी मिली है कि वह परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। वह कुछ की भरपाई नहीं कर पा सकता था इसलिए यह कदम उठाया।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मनोज, 38 वर्षीय सुंदर, 10 वर्षीय सत्यम, 65 वर्षीय सीता और 7 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनोज के साथ-साथ यहां सब लोग एक ही घर में रह रहे थे। और उसकी बेटी निभा उसके पति के साथ घर में आई थी लेकिन वह उस रात दूसरे कमरे में सोई हुई थी। उसने जब सुबह उठकर देखा तो बाजू वाले कमरे में 5 शव लटकती हालत में मिले। यह देख तो निभा चिल्लाने लगी और आसपास के लोग इस घर में आ गए।

उस लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। फिर वहां पुलिस ने एक टीम भेजी और उन पांचों लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। मृत्यु का कारण कर्ज बताया जा रहा है

सभी लोगों का कहना है कि यह परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। वह ऐसी हालत में था कि कर्ज चुका नहीं पा रहा था। इसलिए इस परिवार ने ऐसा कदम उठाया। जिसने भी कहा है कि हम पूरी जांच करेंगे फिर इस मामले के बारे में आगे बताएंगे।