भारत जोड़ो यात्रा का भव्य समापन… राहुल गांधी ने प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यात्रा 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से ही कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी. वहीं राहुल यहां भी अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात की। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन की प्रेरणा हैं, उनकी दूसरी मां हैं। इस जवाब में फिर से सवाल पूछा गया- क्या आप ऐसी महिला से शादी करना चाहेंगे, जिसमें आपकी दादी मां जैसे गुण हों। क्या आपको शादी के लिए ऐसी लड़की चाहिए? इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला को पसंद करूंगा जिसमें मेरी मां और दादी दोनों के गुण हों।

कांग्रेस ने बुधवार, 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस मौके पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने लोगों को यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम लोगों के दिमाग तक पहुंचने के लिए सफर कर रहे हैं।