तुलसी के पत्तों से अधिक गुण तुलसी के बीज मैं होते हैं, करते है कए बीमारियों को दूर….

हमारे देश में तुलसी को पूजा जाता है। तुलसी को माता मान के हमारे देश में लोगों की पूजा करते हैं। हर घर में तुलसी…

हमारे देश में तुलसी को पूजा जाता है। तुलसी को माता मान के हमारे देश में लोगों की पूजा करते हैं। हर घर में तुलसी पाई जाती है। तुलसी के पत्तों के फायदे के बारे में आपने सुना ही होगा और आपने कई बार उसे चबाया होगा। लेकिन आज हम तुलसी नहीं बल्कि तुलसी के बीज के बारे में बात करने जा रहे हैं। उसके बीच में भी प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होता है। आइए हम आज बताते हैं आपको।

वजन कम करने के लिए: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तुलसी के बीज का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होता है। तुलसी के बीजों के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। आप चाहें तो तुलसी के बीज से बनी चाय भी पी सकते हैं।

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए: तुलसी के बीज हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करते हैं। इसके बीजों में एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। यह शरीर को मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाता है।

पाचन में सुधार के लिए तुलसी के बीजों का नियमित सेवन हमारे पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो कब्ज, दस्त और अपच से राहत दिलाने में मदद करता है। आपको रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ तुलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।

हमारे दिल की सेहत के लिए तुलसी के बीज खूब उपयोगी है। तुलसी के बीज का सेवन कॉन्स्टेबल को कम करने में मदद करता है जिससे दिल की बीमारियां का खतरा टल जाता है। और हार्टअटैक जैसी समस्याओं का भी निवारण होता है।