03 मई 2023, Today’s horoscope: इन राशि पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Astronomy, rashifal, Today’s Horoscope 03 May 2023: मेष राशि :- Trending News 16 मई 2023, Today’s horoscope: इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे…

Astronomy, rashifal, Today’s Horoscope 03 May 2023:

मेष राशि :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आशा है कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।आर्थिक तौर पर सुधार निश्चित है। जोश और परिवार आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, लेकिन किसी जरूरी काम के चलते यह प्लान सफल नहीं हो पाएगा, जिससे आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है।

वृषभ राशि:-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मन की शांति के लिए तनाव के कारणों का पता लगाएं। छोटे व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने किसी करीबी से मदद मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दूसरों की बेवजह की कमियां निकालने से आपके रिश्तेदार आपकी आलोचना कर सकते हैं।

मिथुन राशि:-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप किसी पुरानी बीमारी से काफी राहत महसूस करेंगे।कोई आपका ध्यान बड़ी योजनाओं और विचारों से भटका सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में पूरी जांच-पड़ताल कर लें। यह समझने का समय आ गया है कि क्रोध पागलपन है

कर्क राशि :-

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। राजनीति में सफलता के योग हैं, नेताओं से मिलने का भी मौका मिलेगा आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी और अजनबी भी अपनेपन का एहसास करेंगे. घर से जुड़ा आपका निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। पारिवारिक तनाव को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा वक्त ज्यादा सिखाता है.

सिंह राशि:-

कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य हल होंगे और पिछले कुछ समय से चली आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों से भी सलाह लें। नौकरी पाने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि:-

व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा और काम फिर से गति पकड़ेगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसायों में नए अवसर पैदा होंगे। सरकारी नौकरी में अपने मान-सम्मान को लेकर आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद में न पड़ें।

तुला राशि:-

कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य करें और सभी गतिविधियों पर ध्यान दें। इस समय काम का बोझ अधिक रहेगा और किसी नई जिम्मेदारी के कारण व्यस्तता रहेगी। नौकरी की परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन होगा।

वृश्चिक राशि:-

व्यापार के लिहाज से समय अनुकूल चल रहा है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने से आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि किसी प्रोजेक्ट पर पैसा रोकने की योजना है तो इस पर सोच-विचार कर लें। लेकिन साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बरतें।

धन राशि:-

कार्यस्थल पर कर्मचारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें। राजकीय कार्यों में रुकावटें आएंगी। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। लेकिन आपके प्रयासों से लाभ के साधन बढ़ेंगे।

मकर राशि;-

पेशेवर कार्यों में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। हालांकि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा जातक अतिरिक्त आमदनी के लिए किसी भी तरह का रिस्क न लें, इस समय बदनामी की स्थिति बन रही है।

कुंभ राशि:-

कामकाज से जुड़े कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने से लाभ होगा। साथ ही काम से जुड़ा नया रोल भी बनेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी, लेकिन अपने लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यापार या नौकरी से जुड़ी किसी यात्रा की भी योजना बनेगी।

मीन राशि:-

वर्तमान व्यवसाय में आपके द्वारा किया गया कोई नया प्रयोग सफल होगा और जल्द ही इसका उचित परिणाम मिलेगा। इसलिए उम्मीद मत खोइए। दफ्तर में चल रही परियोजनाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा और उच्चाधिकारियों द्वारा आपकी सराहना की जाएगी।