Mukesh Ambani ने रिलायंस कर्मचारी को गिफ्ट किया 1500 करोड़ का घर- देखिए आलीशान तस्वीरे

Mukesh Ambani gifts ₹1,500 cr house to Manoj Modi: रिलायंस इंडस्ट्रीज(Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी(Mukesh…

Mukesh Ambani gifts ₹1,500 cr house to Manoj Modi: रिलायंस इंडस्ट्रीज(Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के पास न केवल बड़ा बैंक बैलेंस है बल्कि बड़ा दिल भी है। हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही में एक पुराने कर्मचारी के लिए 1500 करोड़ रुपए का घर खरीदा है।

सालों तक रिलायंस में काम करने वाले मनोज मोदी(Manoj Modi) को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला घर गिफ्ट किया है। अंबानी के दाहिने हाथ कहे जाने वाले मनोज मोदी कंपनी की शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। वह न केवल रिलायंस के कर्मचारी हैं बल्कि मुकेश अंबानी के मित्र भी हैं। मनोज मोदी अंबानी के सबसे करीबी शख्स के तौर पर जाने जाते हैं।

उन्हें मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ भी कहा जाता है। रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे उनका ही हाथ है। कंपनी के लिए सालों तक पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अथक परिश्रम करते रहे। मुकेश अंबानी ही नहीं उनके बच्चे ईशा, आकाश और अनंत भी मनोज मोदी की बातों को मानते हैं।

अब अंबानी परिवार ने उनके काम को सम्मान देने के लिए उन्हें एक बेशकीमती तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी ने अपने विश्वासपात्र मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का 22 मंजिला घर गिफ्ट किया है। यह बहुमंजिला इमारत है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सफलता के पीछे और अरब सौदों में रिलायंस को सफलता दिलाने में मनोज मोदी का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

अंबानी ने मनोज मोदी को जो घर तोहफे में दिया है वह मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में है। घर को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा डिजाइन किया गया है और फर्नीचर इटली से मंगवाया गया है।मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। 1.7 लाख वर्ग फुट में फैले इस भवन की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। मनोज मोदी मुकेश अंबानी के कॉलेज फ्रेंड भी हैं।

अंबानी और मोदी दोनों सहपाठी रहे हैं और दोनों ने विश्वविद्यालय के रासायनिक प्रौद्योगिकी विभाग में एक साथ पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी रिलायंस में काम करने लगे तो उन्होंने अपने साथ मनोज मोदी को भी बुला लिया। मनोज मोदी 1980 से रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं।

बिजनेस ही नहीं अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। यहां तक ​​कि खुद मुकेश अंबानी भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नहीं हैं। मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम के मुताबिक, मनोज मोदी के पास हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसी प्रमुख रिलायंस परियोजनाएं हैं।