आलिया भट्ट का बड़ा ऐलान: शादी के चार महीने बाद अपना नाम बदलने का लिया फैसला, जाने वजह

पहेले ऐसी कई सारी मान्यता थी लेकिन अब वे दिन गए जब शादी के तुरंत बाद लड़की का उपनाम बदल दिया जाता था। कई महिलाएं…

पहेले ऐसी कई सारी मान्यता थी लेकिन अब वे दिन गए जब शादी के तुरंत बाद लड़की का उपनाम बदल दिया जाता था। कई महिलाएं अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखने के लिए अपने पिता के मूल उपनाम और अपने पति के उपनाम दोनों को अपनाती हैं। हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदलकर कपूर करने के लिए हामी भर दी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं। उसके बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया है। अब उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह बहुत खुशी से आलिया कपूर के नाम से जानी जानी चाहेंगी।

उन्होंने कहा कि मैं भी कपूर परिवार का हिस्सा बन चुकी हूं तो मुझे इस तरह की पहचान से वंचित क्यों रखा जाए। आलिया द्वारा दिए गए हिंट के मुताबिक उनका नाम भले ही फिल्मों में आलिया भट्ट ही रह जाए लेकिन पासपोर्ट समेत सरकारी दस्तावेजों में वह अपना नाम आलिया भट्ट-कपूर रख सकती हैं।

आलिया जन्म से ब्रिटिश नागरिक हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वह अपनी नागरिकता बदलेंगे या नहीं। आलिया की फिल्म डार्लिंग हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। उनकी और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले महीने रिलीज होने वाली है। उसके बाद आलिया अपने करियर से ब्रेक लेकर डिलीवरी करेंगी। अधिकतर इसकी डिलीवरी दिसंबर के अगले महीने में की जा सकती है।