कॉमेडी नहीं, अब खौफ का साया: ‘हैवान’ में साइको किलर बनेंगे अक्षय कुमार, 11 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

Akshay Kumar Haivan: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर रही है, लेकिन…

Akshay Kumar Haivan: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर रही है, लेकिन इस बार (Akshay Kumar Haivan) उनका अंदाज पूरी तरह से अलग और चौंकाने वाला है। कॉमेडी और मनोरंजन के लिए मशहूर यह जोड़ी इस बार दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देने वाले खौफनाक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का टीजर 11 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

‘भूत बंगला’ के सेट पर आया ‘हैवान’ का आइडिया
निर्देशक प्रियदर्शन ने इस फिल्म के दिलचस्प किस्से को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अक्षय कुमार को इस डार्क रोल में ढालने का विचार कैसे आया। उन्होंने खुलासा किया, “मैं फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय को कैजुअल अंदाज में बीनी कैप पहने देख रहा था और मुझे उनका वह लुक तुरंत पसंद आ गया। जब मैं उन्हें ‘हैवान’ की कहानी सुना रहा था, तब मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह कोई नेगेटिव रोल करने में दिलचस्पी लेंगे। लेकिन जब अक्षय ने खुद मुझसे पूछा कि क्या मैं यह रोल कर सकता हूं? तो मैं हैरान रह गया।”

पहली बार शुद्ध रूप से विलेन बने अक्षय कुमार
अपने इस सबसे खतरनाक किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “जैसा कि फिल्म का टाइटल है, मैं ‘हैवान’ का रोल निभा रहा हूं। इस किरदार में कोई भी अच्छाई या ग्रे शेड्स नहीं हैं, वह पूरी तरह से दुष्ट (इविल) है। मैं हमेशा से पर्दे पर एक साइको किलर का किरदार निभाना चाहता था।” उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को लगातार चैलेंज करना पसंद करते हैं और यह पहली बार है जब वह पूरी तरह से एक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय और सैफ अली खान का महामुकाबला
फिल्म ‘हैवान’ का सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि इस डार्क और रहस्यमयी दुनिया में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता सैफ अली खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड के इन दो दिग्गज कलाकारों को एक बार फिर आमने-सामने देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा रोमांच होगा। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।