अदिपुरूष के डायरेक्टर ने तिरुपति मंदिर में कृति सेनन को किया किस – लोगों ने कहा ‘सीता मां का अपमान’

Om Raut Kisses Kriti Sanon in Tirupati mandir: डायरेक्टर ओम राउत द्वारा कृति सेनन को बालाजी मंदिर में किस करने पर विवाद खड़ा हो गया है।…

Om Raut Kisses Kriti Sanon in Tirupati mandir: डायरेक्टर ओम राउत द्वारा कृति सेनन को बालाजी मंदिर में किस करने पर विवाद खड़ा हो गया है। इससे मंदिर के पुजारी भी भड़क गए।

Kriti Sanon भी निशाने पर आ गई

तिरुमाला मंदिर परिसर में ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत द्वारा कृति सेन को किस करने पर विवाद खड़ा हो गया है। ओम राउत के व्यवहार पर सवाल उठाने के बाद कृति सेनन भी निशाने पर आ गई हैं। इसकी आलोचना की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

मंदिर के पुजारी ने की निंदा 

चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने एक्ट्रेस के व्यवहार की निंदा की है. उन्होंने इसे अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा- यह निंदनीय बात है। यहां पति-पत्नी एक साथ मंदिर में नहीं आते हैं। यह सब आप होटल के कमरे में कर सकते हैं।

रामायण और माता सीता का अपमान 

पुजारी ने कहा, तुमने अपने व्यवहार से रामायण और माता सीता का अपमान किया है। आगे से ऐसा न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। दरअसल, ‘आदिपुरुष’ के एक्शन ट्रेलर लॉन्च से पहले पूरी टीम तिरुमाला मंदिर पहुंची थी. जहां से जाते वक्त कृति सबको अलविदा कह रही थी।

Kriti Sanon को किया किस

तभी ओम राउत एक्ट्रेस को गले लगाते हैं और गाल पर किस करते हुए अलविदा कहते हैं. यह सब मंदिर परिसर में होता है। कृति को किस करते हुए ओम राउत के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रमेश नायडू ने की निंदा

आंध्र प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव रमेश नायडू ने इसकी निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “क्या किसी पवित्र स्थान पर ऐसा कृत्य आवश्यक है? तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के सामने चुंबन और गले मिलना…ऐसी चीजें आपत्तिजनक हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।” ट्वीट करने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।