AAP का झाड़ू तो छन्नी हो गया, हिमाचल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ज्वाइन कर लिए

Himachal Pradesh: हमारे देश में एक पॉलीटिकल पार्टी में से दूसरी पॉलीटिकल पार्टी में आना-जाना चलता ही रहता है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने आम…

Himachal Pradesh: हमारे देश में एक पॉलीटिकल पार्टी में से दूसरी पॉलीटिकल पार्टी में आना-जाना चलता ही रहता है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री को बीजेपी(BJP) ने अपने पाले में कर लिया है। शुक्रवार रात आम आदमी पार्टी(AAP) के प्रदेश अध्यक्ष संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर(Satish Thakur), अनूप केसरी(Anoop Kesari) और अध्यक्ष इकबाल सिंह(Iqbal Singh) ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda)की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) की उपस्थिति में हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद अनूप केसरी ने मीडिया समक्ष कहां कि हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम करते थे। लेकिन 6 तारीख को मंडी में हुई भगवंत मान (Bhagwant Mann) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)की रैली में 4 घंटे हमारे कार्यकर्ता धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। लेकिन इन दोनों के पास इस धूप में खड़े कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं था इस घटना से कार्यकर्ता बहुत दुखी हुए।

आगे अनूप केसरी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के अपमान को हिमाचल की बेज्जती के रूप में देख रहे हैं और सभी हिमाचल वासियों स्वाभिमानी है। आप के कार्यकर्ताओं को सम्मान ना देना और उनकी भावनाओं को दुख पहुंचाना यह सरासर निंदनीय है। इसलिए हम सभी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। बीजेपी हमें जो जिम्मेदारी देगी उसे हम मन से निभाएंगे।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं जो बीजेपी में जॉइंट हुए इसके बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं देते। 8 साल तक जमीन पर पसीना बहाने वालों को एक बार भी केजरीवाल मिल नहीं सकते। इसलिए हिमाचल प्रदेश के स्वाभिमान के लिए आपके यह नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।