आम आदमी पार्टी गुजरात भाजपा में लायी राजनीतिक भूकंप – भाजपा के ईमानदार नेता अब AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता पूरे गुजरात में बहुत तेजी…

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता पूरे गुजरात में बहुत तेजी से बढ़ रही है। आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव और अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली सरकार के कामों से प्रभावित होकर काफी सारे महानुभाव आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा के नेतागण शामिल है। हमारे लिए खुशी की बात है कि भाजपा के अंदर जो भी लोग ईमानदार थे वह लोग भ्रष्ट भाजपा का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले इन महानुभाव में शामिल हैं 1. डॉ अमितभाई दुबे, उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 29 (बीजेपी), 2. राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद कनकपुर-कनसाड नगर पालिका (बीजेपी), 3. अरविंद तिवारी, पूर्व पार्षद कनकपुर-कनसाड नगर पालिका (बीजेपी), 4. ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व सदस्य, पाली ग्राम पंचायत (बीजेपी), 5. सरवन तिवारी, पूर्व सदस्य, पाली ग्राम पंचायत (बीजेपी), 6. राजेश शर्मा अध्यक्ष, हिंदू युवा संघ, चौरासी तालुका, 7. टी.एन. मिश्रा, पूर्व संयोजक कामदार शेल (बीजेपी), 8. अजय दुबे अध्यक्ष, अजयधारा फाउंडेशन (बीजेपी), 9. हरेश राजूभाई भरवाड़, सक्रिय सदस्य भाजपा, भरवाड़ समाज अग्रणी, 10. इरशादखान (भाडे भाई), वरिष्ठ कांग्रेस नेता, 11. अनिल तिवारी, उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज नेता (बीजेपी), 12. संतोष दुबे, उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज नेता (बीजेपी) सहित उनके समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए में इन सभी साथियों का हार्दिक स्वागत करता हूं।

आम आदमी पार्टी देश की सबसे कट्टर ईमानदार पार्टी है। आम आदमी पार्टी में हमेशा देश सेवा करने वाले लोगों को पूरा सम्मान दिया जाता है और उनको उनकी काबिलियत के अनुसार देश सेवा करने के लिए मौके दिए जाते हैं। आज हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के ईमानदार लोगों को हम आम आदमी पार्टी में जोड़ सकें।

वैसे तो गुजरात को भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन जब से आम आदमी पार्टी गुजरात में सक्रिय हुई है तब से गुजरात में भाजपा लगातार कमजोर होती जा रही है। भाजपा को आज सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही डर लग रहा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा खुद हमें अपना मुख्य विरोधी मान चुकी है। इससे साफ हो जाता है कि आने वाला चुनाव सिर्फ और सिर्फ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही होने जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली सरकार के 7 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में जो ऐतिहासिक परिवर्तन आए उसके सामने आज भाजपा सरकार के 27 साल का कार्यकाल फीका पड़ जा रहा है। गुजरात में 27 सालों से जनता को सिर्फ धोखा मिला है और इस बात से आज भाजपा के लोग भी भाजपा से नाराज होकर सही मायनों में जनता की सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं। यह काफी खुशी की बात है कि गुजरात में भ्रष्ट भाजपा दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है और गुजरात की जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में एक नया और बेहतर विकल्प मिल रहा है।

गुजरात में भाजपा के नेता भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी में आ रहे हैं इससे आने वाले समय में भाजपा के अंदर जो राजनीतिक भूकंप आने वाला है उसमें पूरी भाजपा खत्म हो जाएगी। क्योंकि गुजरात की जनता अब भाजपा से बुरी तरीके से त्रस्त हो चुकी है और सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही अगले चुनाव में वोट देकर जनसेवा का मौका देगी।