गुजरात में भाजपा को हराने के लिए पूरे तरह से तैयार आम आदमी पार्टी – जारी की नए संगठन की दूसरी सूची

आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव अब…

आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है और पिछले कुछ वर्षों से आम आदमी पार्टी गुजरात में अपना संगठन मजबूत कर रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और देश के सर्वश्रेष्ठ दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी के अथक प्रयासों और हर एक कार्यकर्ता की मेहनत ने गुजरात में आम आदमी पार्टी को घर-घर पहुंचाया है।

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी गुजरात ने संगठन के करीब 1000 पदाधिकारियों की सूची का ऐलान किया था। आज फिर से भगवान जगन्नाथ के चरणों में वंदन के साथ गुजरात की आने वाली लड़ाई के लिए 6098 नए पदाधिकारी नियुक्त किये गए है जिनको प्रदेश स्तर पर, लोकसभा स्तर पर और जिले के संगठन जो है उसमे विधानसभा स्तर पर भी जिम्मेदारी दी गई है।

यह सूची गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव के मार्गदर्शन में नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी जी के सुझाव के अनुसार गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के सहयोग सेनेशनल जॉइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राजगुरु के सहयोग से और पार्टी के संस्थापक एवं फ्रंटल अध्यक्ष किशोरकाका के आशीर्वाद से पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया ने मीडिया को संगठन की दूसरी सूची की घोषणा की।

इस नई सूची में राज्य स्तर पर 148, लोकसभा स्तर पर 53, जिला समिति में 1509 और विधानसभा स्तर पर 4488 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर के कुल 6098 पदाधिकारियों के एक विशाल संगठन की घोषणा की गई।

मनोज सोराठिया ने महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर भेमाभाई चौधरी, आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश मंत्री के तौर पर रमेशभाई नाभाणी, छात्रों के लिए काम कर रहे फ्रंटल संगठन CYSS के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर धार्मिक माथुकिया, ओबीसी विंग के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिनेश ठाकोर, अल्पसंख्यक विंग के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आरिफ अंसारी, खेल विंग के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गुजरात के रवि प्रजापति उर्फ ​​गुजरात के खली, मालधारी विंग के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अशोकभाई गोहिल, और कई अन्य साथी मित्रो को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आम आदमी पार्टी गुजरात का यह नया संगठन आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को विजय बनाएं ऐसा विश्वास रखते हैं। संगठन निर्माण का जो काम चल रहा है इसमें आगे हम तीसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी करेंगे। आज जिन साथी कार्यकर्ताओं नए संगठन में जिम्मेदारी मिली है मैं उन सब को आम आदमी पार्टी की ओर से शुभकामनाएं देता हूं और उनके नेतृत्व में समय में जनभागीदारी की सरकार बने और जनता की बात विधानसभा तक पहुंचे ऐसी आशा रखते है।

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया के साथ-साथ फ्रंटल प्रमुख किशोरभाई देसाई, नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राज्यगुरु भी उपस्थित रहे थे।