PM Modi Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखने को मिला है। मनीला में आयोजित हुए QUAD शिखर सम्मेलन (PM Modi Viral Video) के दौरान ग्रुप फोटो सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में पीएम मोदी जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के निशान वाले मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके पास ही मौजूद थे। मोदी के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, “इसे संभाल कर रखिएगा।”
जमीन पर पड़े तिरंगे के मार्कर को देखकर पीएम मोदी रुके
QUAD शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ग्रुप फोटोग्राफी हो रही थी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी की नजर कालीन पर रखे एक छोटे सफेद कार्ड पर पड़ी। इस कार्ड पर भारतीय तिरंगे का प्रतीक बना हुआ था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में ग्रुप फोटो के वक्त नेताओं की तय जगह बताने के लिए इस तरह के मार्कर का इस्तेमाल किया जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी नीचे झुककर भारतीय ध्वज के निशान वाले इस मार्कर को उठाते हैं और अपनी जेब में रख लेते हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे तिरंगे के प्रतीक को जमीन पर पड़ा हुआ नहीं छोड़ना चाहते थे। इस दौरान अपनी भावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा था, “मैं इसे जमीन पर नहीं रख सकता।”
मोदी के इस कदम पर ट्रंप की प्रतिक्रिया भी कैमरे में हुई कैद
इस पूरी घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी के आसपास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे।
जैसे ही पीएम मोदी ने तिरंगे वाला मार्कर उठाकर अपनी जेब में रखा, तुरंत ही राष्ट्रपति ट्रंप ने उनसे कहा, “इसे संभाल कर रखिएगा।” दोनों नेताओं के बीच की यह छोटी सी बातचीत भी वीडियो में रिकॉर्ड हो गई है।
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस व्यवहार को राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान की भावना से जोड़कर देख रहे हैं।
View this post on Instagram
क्वाड में ट्रंप बोलते रहे- मोदी ने कहा- ‘Shall we move’
QUAD शिखर सम्मेलन के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान एक और दिलचस्प घटना कैमरे में कैद हुई। सेशन खत्म होने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगे बढ़ने के लिए ‘Shall we move?’ कहा, तब ट्रंप ने उन पर ध्यान नहीं दिया और अपनी बातचीत जारी रखी।
