Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही एक लग्जरी BMW (Mumbai Coastal Road Accident) कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को बयां करता है।
पुलिस और बीएमसी (BMC) से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के पास लोटस जेटी के सामने हुआ। शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ब्रिज से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद चारों युवकों को गंभीर हालत में नजदीकी नायर अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान शनाय गज्जल (21 वर्ष),ैर्य सेठ (17 वर्ष) और एक अन्य अज्ञात युवक (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे अज्ञात युवक (लगभग 20 वर्ष) को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
#Breaking 3 Dead As Speeding BMW Crashes On Mumbai Coastal Road, Falls Off BridgeThe car, a black BMW, was travelling from Marine Drive towards Haji Ali on the Coastal Road when the driver allegedly lost control.#Mumbai #MumbaiNews #CoastalRoad #BMW @MumbaiPolice pic.twitter.com/j2ZaPnWX4p
— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) September 20, 2026
इस दुखद घटना के बाद बीएमसी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि तेज रफ्तार के कारण यह भयानक हादसा हुआ। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जाँच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड कितनी थी और इसके पीछे क्या मुख्य वजह रही।
यह हादसा एक बार फिर देश में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है। जरा सी लापरवाही और ओवर-स्पीडिंग कैसे हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ सकती है, यह घटना इसका एक और कड़वा उदाहरण बन गई है।
