Kerala Accident: केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार आधी रात के करीब एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार (Kerala Accident) के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुनीर, शिफना और उनके तीन वर्षीय बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है, जो एडाकझियूर के रहने वाले थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के वक्त कार का ड्राइवर कथित तौर पर नशे में था। इस भीषण हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें सवार दो अन्य यात्रियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी ड्राइवर अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
Thrissur, Keralam: A couple and their three-year-old son died after a speeding car rammed into their motorcycle on the Guruvayur–Kunnamkulam road in Thrissur. The family was returning from a wedding when the accident occurred. The car driver fled the scene, while two occupants… pic.twitter.com/wAGxqneSqn
— IANS (@ians_india) September 6, 2026
एक अन्य सड़क हादसे में केरलम के त्रिशूर जिले में नेशनल हाईवे-66 पर रविवार तड़के एक टिपर लॉरी और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 3:30 बजे इदिमुझिक्कल के पास तब हुई जब पत्थरों से लदी एक टिपर लॉरी सर्विस रोड पर जाने के लिए यू-टर्न ले रही थी और विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई।
VIDEO | Kerala: A family of three lost their lives after a speeding car crashed into them on the Guruvayur–Kunnamkulam road of Thrissur district around midnight on Saturday.
The deceased were identified as Muneer (35), his wife Safna (25), and their three-year-old son Yamil… pic.twitter.com/UsRrOuSl60
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद कार को काटकर अंदर फंसे पांचों दोस्तों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
