Elderly Father Assault: महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन के एक मामूली विवाद के चलते पिता-बेटों के पवित्र रिश्ते तार-तार हो गए. संपत्ति के लालच में अंधे हुए दो बेटों (Elderly Father Assault) ने बीच सड़क पर अपने ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया. इस दौरान बुजुर्ग पिता दर्द से कराहते रहे और रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन हैवान बन चुके बेटों को उन पर जरा भी दया नहीं आई. इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जमीन बेचने के विवाद से भड़का गुस्सा, तुकाराम राउत बने बेटों के हमलों का शिकार
वायरल वीडियो के अनुसार यह सनसनीखेज मामला इंदापुर के सलीम लॉन्स इलाके के पास का बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ आरोपी बेटों की मां के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की बिक्री से जुड़ी है. इसी जमीन को बेचने के फैसले को लेकर परिवार में अनबन शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि बात खून के रिश्तों पर भारी पड़ गई. दोनों बेटों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपने बुजुर्ग पिता तुकाराम किसन राउत को लाठियों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया.
Humanity Shamed in #Maharashtra‘s #Indapur: Two Sons Booked for Assaulting Elderly Parents With Sticks Over Land Sale
An incident in which two sons allegedly assaulted their elderly parents with wooden sticks over the sale of land in their mother’s name took place at Tarangwadi… pic.twitter.com/3n0aXkShVj
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 2, 2026
इंदापुर थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की जांच
इस दर्दनाक और अमानवीय घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग तुकाराम राउत ने हिम्मत जुटाकर इंदापुर पुलिस थाने में अपने बेटों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों, संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मारपीट के वीडियो को मुख्य आधार बनाकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने यह कड़वा सच ला खड़ा किया है कि संपत्ति और पैसे का लालच इंसान की इंसानियत को किस हद तक अंधा बना देता है, जहां अपने ही खून के रिश्ते बेमानी हो जाते हैं.
