Haridwar Rescue Video: हरिद्वार में उफनती गंगा में बह गया शिवभक्त, SDRF जवान ने अपनी जान पर खेलकर किया रेस्क्यू

Haridwar Rescue Video: हर साल सावन के पवित्र महीने में लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेने और स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। घाटों पर…

Haridwar Rescue Video: हर साल सावन के पवित्र महीने में लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेने और स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी (Haridwar Rescue Video) होती है, क्योंकि गंगा की तेज धारा में थोड़ी सी भी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यही वजह है कि घाटों पर पुलिस और SDRF की टीमें लगातार मुस्तैद रहती हैं। हाल ही में इसी मुस्तैदी का एक मिसाल पेश करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर शिवभक्त की जान बचाई है।

तेज धारा में फंसे शिवभक्त को बचाने के लिए SDRF जवान ने लगाई छलांग
वायरल वीडियो हरिद्वार के कांगड़ा घाट का है, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF की टीम तैनात थी। ड्यूटी के दौरान जवान नदी पर पैनी नजर बनाए हुए थे, तभी उनकी नजर गंगा के तेज बहाव में फंसे एक युवक पर पड़ी जो खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए SDRF के कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने एक पल की भी देरी नहीं की और अपनी जान की परवाह किए बिना सीधे उफनती गंगा में छलांग लगा दी।

नोएडा के रहने वाले युवक की बची जान, सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
तेज बहाव और मुश्किल हालात के बावजूद नितेश खेतवाल ने अपने प्रशिक्षण और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित किनारे पर ले आए। पूछताछ में पता चला कि बचाया गया युवक उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है, जो कांगड़ा घाट पर स्नान करते वक्त संतुलन बिगड़ने से तेज धारा में बह गया था। इस साहसिक रेस्क्यू का वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल @uttarakhandcops पर शेयर किया गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग SDRF के इस जांबाज जवान की बहादुरी और तत्परता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।