Ramayana Trailer Out: रणबीर-यश और साई पल्लवी की रामायण का ट्रेलर रिलीज, रकुल और अरुण गोविल के लुक्स ने बढ़ाई उत्सुकता

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और यह इस समय…

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और यह इस समय टॉप ट्रेंड (Ramayana Trailer) बना हुआ है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 की सुबह रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कुछ लोग फिल्म के शानदार वीएफएक्स (VFX) की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी स्टार कास्ट और कलाकारों की उम्दा परफॉर्मेंस की भी खूब चर्चा हो रही है।

रणबीर, साई पल्लवी और यश का दमदार अंदाज
हिंदू पौराणिक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी माता सीता के रोल में और यश शक्तिशाली रावण के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में रणबीर कपूर को राक्षसों से लड़ते और सीता-लक्ष्मण संग वनवास जाते हुए दिखाया गया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण किरदारों के लुक से भी पर्दा उठ चुका है, जो फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं।

दशरथ से लेकर शूर्पणखा तक कई अहम किरदारों की झलक
ट्रेलर में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), इंदिरा कृष्णन (कौशल्या), शीबा चड्ढा (मंथरा), विवेक ओबेरॉय (विदुज्जिह्व), लारा दत्ता (रानी कैकेयी), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सौरभ सचदेवा (मारीच) के रूप में सभी कलाकारों के दमदार और प्रभावशाली लुक देखने को मिले हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।