ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट, Akshara अभिमन्यु को बताएगी अभीर का सच…

टीवी चैनल्स के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता…

टीवी चैनल्स के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि Akshara को देखकर अभिमन्यु अपने आंसू छिपा रहा था। जब अक्षरा अंदर आती है और रोने लगती है और पूछती है कि तुम वापस क्यों आए।

स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में, निर्माताओं ने हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। अभिमन्यु और अक्षरा के जीवन में आने वाले दिनों में एक बड़ा भूकंप आने वाला है। अक्षरा को अभिनव के साथ देखकर अभिमन्यु इमोशनल हो जाता है. आने वाले एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु का हाथ थामे नजर आएंगी।

अभिमन्यु होटल में जाता है और अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाता है और बहुत रोता है।उधर, अक्षरा भी अपना सारा दुख और गुस्सा अपने डिनर पर निकालती है और अभिनव को कुछ नहीं कहती है। अगले एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की एक बार फिर मुलाकात होने वाली है, जिसमें वह अनजाने में अभिमन्यु का हाथ पकड़कर नाचने लगती है।

क्या अक्षरा अभिमन्यु को अभीर का सच बताएगी?
शुक्रवार के एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा के चेहरे को उदास दिखाया जाएगा.अभिमन्यु से मिलने के बाद अक्षरा खूब रोएंगी. अक्षरा को बुरा लगेगा कि उसने अभीर का सच अभी तक अभिमन्यु से छुपाया है। अक्षरा को इस बात का भी दुख होगा कि वह अभिनव को अभिमन्यु के बारे में सच्चाई नहीं बता सकती। हालाँकि, अक्षरा अतीत और वर्तमान के बीच एक रेखा खींचने का फैसला करती है।

अक्षरा-अभिमन्यु फिर मिलेंगे
अक्षरा अभिमन्यु के सामने सामान्य व्यवहार करने का फैसला करती है। हालाँकि, भाग्य उन्हें एक बार फिर आमने-सामने लाता है। दोनों एक बार फिर शिमला में मिलते हैं। अक्षरा ने अनजाने में अभिमन्यु का हाथ पकड़ लिया। आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा.

सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि अक्षरा अभिमन्यु को अभीर का सच बताएगी.? क्या वह सच में सच बोलने के लिए राजी होगा? ये जानने के लिए आपको अगला एपिसोड देखना होगा..